भोपाल

Karva Chauth 2017 : जानिए इस बार कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और समय

Karwa Chauth 2017 भोपाल में 8.16 बजे तो आपके शहर में इस समय होगा चंद्रोदय, इस साल जल्दी निकलेगा चांद

2 min read
Oct 05, 2017
 karva chauth, karva chauth 2017, karva chauth 2017 date, karva chauth muhurat
karva chauth, karva chauth 2017, karva chauth 2017 date, karva chauth muhurat

भोपाल। Karwa Chauth 2017 करवा चौथ का व्रत खास तौर से चांद का ही पर्व है। महिलाएं दिन भर व्रत कर शाम को चांद को अघ्र्य देकर, उसका पूजन करके अपना व्रत पारण करती हैं। यही कारण है कि वह शाम होते ही चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। कई बार बादल तो कई बार देरी से चंद्रोदय उनकी परेशानी बढ़ा देता है। लेकिन इस बार की करवा चौथ आपके चांद को जल्दी लेकर आ रही है। इस साल 9.30 या 10 या उसके बाद तक नहीं बल्कि 8 बजकर 16 मिनट पर भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में चांद नजर आ जाएगा।

वैज्ञानिकों के मतानुसार इस बार शरद पूर्णिमा के तीन दिन बाद यानी बहुत कम अंतराल पर ही करवा चौथ है। ये कम अंतराल ही महिलाओं के लिए चांद जल्दी निकलने की खुशखबरी लाया है।

इस समय होगा चंद्रोदय

Karwa Chauth 2017 इस साल रविवार 8 अक्टूबर को करवा चौथ पूजा के लिए पूरी अवधि 1 घंटा 13 मिनट है। करवा चौथ पूजा का समय शाम 6 बजे शुरू होकर 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रोदय का मुहूर्त रात 8 बज कर 16 मिनट है।
* इंदौर में चंद्रोदय का समय रात 8.50 मिनट पर रहेगा तथा इंदौर के आसपास बुरहानपुर, खंडवा, झाबुला आदि में 2-2 मिनट के अंतर से समय से चंद्रोदय होगा।
* अन्य शहरों में आसपास के क्षेत्रों में 1 से 2 मिनट का समय बढ़ाकर आप करवा चौथ का व्रत खोल सकते हैं।

Published on:
05 Oct 2017 04:47 pm