भोपाल

एकादशी पर खाटू श्याम का सजा फूलों का बंगला

एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में सजाया फूलों का बंगला
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2025, 10:55 PM IST
Feature image

भोपाल.पापमोचनी एकादशी पर्व पर शहर के खाटू श्याम मंदिरों में फूलों से साज सज्जा की गई और खाटू श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। हर एकादशी पर खाटू श्याम का बंगला सजाया जाता है।

एकादशी के मौके पर मां वैष्णोधाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर परिसर के खाटू श्याम मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण के समक्ष श्रीसूक्त का पाठ किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग रंगों के फूलों से खाटू श्याम का श्रृंगार कर दीप प्रज्जवलित की गई। इस मौके पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ, मंदिर के व्यवस्थापक पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इसमें भजन गायक अमितानंद ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी। सर्वधर्म कोलार के खाटू श्याम मंदिर में कतारे

कोलार के सर्वधर्म िस्थत खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के मौके पर सुबह से रात्रि तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। मंदिर में फूलों से साज सज्जा कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर के शंभू गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में एकादशी के मौके विशेष पूजन अनुष्ठान हुए। दर्शन का सिलसिला रात्रि तक चलता रहा।

Updated on:
26 Mar 2025, 10:55 PM IST
Published on: