भोपाल

हमीदिया में किडनी ट्रांसप्लांट की उम्मीद, टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हुई तो आज होगा प्रत्यारोपण

हफ्ते पहले रक्त में टोटल ल्यूकोसाइट काउंट बढ़ा तो टल गया था ऑपरेशन

less than 1 minute read
Sep 07, 2021
हमीदिया में किडनी ट्रांसप्लांट की उम्मीद, टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हुई तो आज होगा प्रत्यारोपण

भोपाल. वर्षों की तैयारी और लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में पहला किडनी ट्रांसप्लांट हो सकता है। जिस मरीज को नई किडनी लगानी है, उसकी जांच रिपोर्ट देर रात आएगी। रिपोर्ट नॉर्मल हुई तो प्रदेश में किसी भी सरकारी अस्पताल में पहला किडनी ट्रांसप्लांट होगा। इससे पूर्व 28 अगस्त को ट्रांसप्लांट का निर्णय लिया था, लेकिन मरीज के ब्लड में टोटल ल्यूकोसाइट काउंट (टीएलसी) बढ़ा हुआ था, इस वजह से ट्रांसप्लांट टाला था। यह मरीज 21 अगस्त से भर्ती है। हमीदिया अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु शर्मा के मुताबिक व्यवस्थाएं पूरी हैं मरीज की रिपोर्ट नॉर्मल रही तो किडनी ट्रांसप्लांट करेंगे। ट्रांसप्लांट के चंद मिनट पहले कुछ भी असामान्य रहने पर ही ट्रांसप्लांट को रोका भी जा सकता है।

2017 में शुरू हुई थी कवायद
हमीदिया प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां किडनी ट्रांसप्लांट की शुरूआत की जा रही है। हमीदिया में जांचों की जिम्मेदारी एक प्राइवेट लैब को दी गई है। यहां नर्सेस की ट्रेनिंग हो चुकी है, ओटी-आईसीयू भी अपग्रेड कर दिए गए हैं। ऑपरेशन के लिए फिलहाल सीटीवीएस डिपार्टमेंट की ओटी और वार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी कवायद 2017 में शुरू हो हुई थी, जब से अब तक 4 बैठकें हुईं, जिसके बाद यह व्यवस्था शुरू हो रही है।

Published on:
07 Sept 2021 01:17 am
Also Read
View All