11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुनाफे का लालच देकर साइबर फ्रॉड, मोबाइल हैक और एपीके फाइल के जरिए भोपाल में 3 लोगों से 35 लाख ठगी

Cyber Fraud : शहर में एक बार फिर 3 लोगों से अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी कर 34 लाख 75 हजार रुपए की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
3 min read
Google source verification
Cyber Fraud

Cyber Fraud (भोपाल में 3 लोगों से 34 लाख 75 हजार की ठगी Photo Source- Patrika)

Bhopal News : पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में एक बार फिर 3 लोगों से अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी कर 34 लाख 75 हजार रुपए की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठगी के जाल में आए दिन लोग फंस रहे हैं और अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं। हद तो ये है कि, साइबर ठग पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद बड़े आराम से लोगों की जमा पूंजी लेकर चंपत हो जाते हैं।

शहर में लगातार ठगी के शिकार हो रहे लोग, हालिया मामलों पर एक नजर

-पहला मामला : कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा, 23 लाख ठगे

शहर के मिसरोद थाना इलाके के सलैया में रहने वाले निजी बैंक से रिटायर्ड रोहित वर्मा को इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़े एक एप के संपर्क में आए। जैसे ही वो जुड़े ठगों ने उन्हें कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने अलग - अलग किस्तों में 23 लाख रुपए निवेश कर दिए। जब उन्होंने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

-दूसरा मामला: रिश्तेदारी के नाते दिए 10 लाख, आरोपी ने गटके

निशातपुरा थानाइलाके में रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट नीरज तिवारी ने रिश्तेदार संजय तिवारी के कहने पर रियल एस्टेट कारोबार में 10 लाख रुपए निवेश किए थे। रिश्तेदारी होने के कारण उन्होंने बिना ज्यादा जांच - पड़ताल के रकम दे दी। कुछ समय बाद आरोपी ने सिर्फ 2 लाख रुपए लौटाए और बाकी रकम जल्द देने का भरोसा देता रहा। लंबे समय तक पैसे न मिलने पर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।

-तीसरा मामला: आरटीओ की एपीके फाइल भेजकर 1.75 लाख उड़ाए

अशोका गार्डन थाना इलाके के मयूर बिहार में रहने वाले टाटा कंपनी के बाइक मिस्त्री अजहर खान के वॉट्सएप पर 2 जुलाई को आरटीओ पेपर के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई। उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया। इसके बाद अगले तीन दिनों में उनके बैंक खाते से पांच ट्रांजेक्शन के जरिए 1.75 लाख रुपए निकाल लिए गए। शुरुआत में उन्हें इसकी जानकारी नहीं लगी। 4 दिन बाद खाते की जांच करने पर ठगी का पता चला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-चौथा मामला: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

ओल्ड सुभाष नगर में रहने वाले अरविंद कुमार के साथ क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए की ठग लिए। 30 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कह कर झांसे में लिया।

-पांचवा मामला: फोन हैक कर खाते से 96 हजार निकाले

बागसेवनिया थाना इलाके के साकेत नगर में रहने वाले अंजू अरविंद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, अज्ञात आरोपी ने उनके फोन हैक करके खाते से 96 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

-छठवां मामला: क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर 2 लाख की ठगी

ईदगाह हिल्स में रहने वाले फारुख अजीज के साथ क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर 2 लाख 2 हजार रुपए की ठगी हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि, जालसाज ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर संपर्क किया और कार्ड अपडेट करने के बहाने जानकारी ली। इसके बाद खाते से रकम निकाल ली गई।

-सातवां मामला: एपीके फाइल डाउनलोड होते निकले 99 हजार

सूखी सेवानिया थाना क्षेत्र के पिपलिया निवासी कौशल किशोर रघुवंशी की खाते से एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से रुपए निकल गए। पुलिस ने बताया कि, फरियादी 8 जून को मोबाइल रखकर सो गया था। जब वो सुबह मोबाइल देखा तो बैंक से रुपए निकलने के 4 मैसेज आए थे। फिर मोबाइल यूपीआई से चेक किया तो 99 हजार 996 रुपए निकल गए थे। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।