9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल नगर निगम में नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, खुद को करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष बताता था जालसाज

Cyber Fraud : आरोपी खुद को करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्षबताता था। अबतक 6 लोगों से लाखों की ठगी का मामला उजागर। कुछ और फरियादी भी सामने आ सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Cyber Fraud

Cyber Fraud (नगर निगम में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम में नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार, खुद को करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष बताने वाले शातिर जालसाज ने आधा दर्ज लोगों को नगर निगम में नौकरी लगाने का झांसा दिया और लाखों रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए।

इसके आधार पर जब लोग नौकरी के लिए कार्यालय पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद दो युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। पुलिस का दावा है कि मामले में फरियादियों की संख्या बढ़ सकती है।

विद्यार्थियों को बनाया टारगेट

कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे के मुताबिक, आरोपी ने उन विद्यार्थियों को टारगेट बनाया, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। पुलिस के अनुसार, एक छात्र पवन कुमार ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि खुद को करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष बताने वाले कोटरा निवासी आशु कुमार ने नगर निगम भोपाल में एलडीसी पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपए ले लिए थे। इतना ही नहीं आरोपी ने पवन को एलडीसी का नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। जब वो नियुक्ति पत्र लेकर नगर निगम के कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि, वो पत्र फर्जी है।

दर्जनभर लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों ठगे

पवन ने शिकायत की तो पता चला कि, आरोपी आशू ने करीब दर्जनभर लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए हैं। इस शिकायत के बाद एक और युवक सामने आया, जिससे आरोपी ने 5 लाख रुपए लिए थे, नगर निगम में नौकरी लगवाने के लिए। ऐसे अब तक दो लोगों से आरोपी ने 8 लाख रुपए लेने की शिकायत मिली है।