8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी जंग तेज, बीजेपी सिंगल नाम, तो कांग्रेस ‘सहानुभूति’ पर खेलेगी दांव!

Datia By Election: मध्य प्रदेश दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी जंग तेज, भाजपा से सिंगल नाम नरोत्तम मिश्रा का, जल्द किया जा सकता है औपचारिक ऐलान, उधर कांग्रेस का मंथन अंतिम दौर में
2 min read
Google source verification
Datia by Election

Datia by Election: दतिया उपचुनावल को लेकर एमपी में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, (patrika creative)

Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने आमने-सामने की सियासी लड़ाई शुरू कर दी है। लेकिन इसी बीच भाजपा खेमे से खबर है कि प्रदेश सत्ता-संगठन से चर्चा के बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पर सहमति बना ली गई है। जल्द ही नरोत्तम के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाना ही बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सत्ता-संगठन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में सिंगल नाम नरोत्तम मिश्रा (Datia By Election Narottam Mishra) का भेजा गया है। जहां से नाम पर सहमति मिलने के बाद बस औपचारिक एलान करने की प्रक्रिया बाकी रह गई है। बता दें तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। इसमें मंगलवार को भाजपा ने बिहार के बांकीपुर में प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अभी दतिया और मांजलपुर में प्रत्याशी का ऐलान बाकी है। घोषणा औपचारिकता होगी। नरोत्तम की क्षेत्र में सक्रियता देख अनुमान है कि वे टिकट के लिए आश्वस्त हैं।

टिकट को लेकर अंतिम मंथन कर रही कांग्रेस

कांग्रेस में भी अंदरखेमे टिकट को लेकर मंथन आखिरी दौर में है। लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दतिया में सहानुभूति (Datia By Election MP Congress) की नई लहर लाना चाहती है। इसलिए प्रबल संभावना है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के परिवार से ही किसी को मैदान में उतारा जाए। ऐसे में भारती के पत्नी और बच्चे दोनों का नाम चल रहा है।

ऐसा हुआ तो नरोत्तम मिश्रा का सामना अब राजेंद्र भारती के परिजनों से हो सकता है। वहीं भारती के परिवार के अलावा कांग्रेसी नेता अवधेश नायक भी टिकट के लिए जोर-आजमाइश कर रहे है।

AICC कभी भी घोषित कर सकती है प्रत्याशी का नाम

बता दें अवधेश वही हैं, जिन्हें कांग्रेस (Datia By Election MP Congress Candidate) ने साल 2023 चुनाव में पहले अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। लेकिन विरोध के बाद नायक का टिकट काटकर राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा गया था। वहीं दतिया सीट से पहले विधायक रह चुके घनश्याम सिंह भी टिकट की लाइन में हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इन तीनों के नाम पैनल में शामिल किए हैं। अब अंतिम फैसला एआइसीसी (AICC) से होना है।