भोपाल

आज ही छोड़ दें इन 3 चीजों का सेवन, किडनी हो सकती है पूरी तरह खराब

आज ही छोड़ दें इन 3 चीजों का सेवन, किडनी हो सकती है पूरी तरह खराब

3 min read
health news
आज ही छोड़ दें इन 3 चीजों का सेवन, किडनी हो सकती है पूरी तरह खराब

भोपालः किडनी हमारे शरीर का एक बड़ा ही महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर में मौजूद सभी अनुचित तत्वों को हमारे खून साफ करके उसे स्वच्छ करके शरीर के अन्य अंगों ठीक तरह से कार्य कराने का काम करती है। इसके अतिरिक्त शरीर से अनावश्यक पानी को भी बाहर निकालने में किडनी बहुत सहायक है। किडनी को आम शब्दों में हम शरीर का फिल्टर प्लांट भी कह सकते हैं। अब आप सोचिये कि, जिस अंग के पास शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में इतना बड़ा योगदान है वह अंग अगर खराब हो जाए तो इंसान की स्थिति क्या हो? अगर आप भी स्वस्थ जीवन जीने की इच्छा रखते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि, आपकी किडनी में किसी तरह की खराबी ना हो। इसके लिए आज हम भोपाल के एक निजी अस्पताल में सेवाएं देने वाली किडनी रोग विषेशज्ञ डॉ. ज़ैब मुबारक से जानेंगे कि, किस तरह इंसान अपने इस महत्वपूर्ण अंग को स्वस्थ रख सकता है, ताकि, हमारा शरीर भी स्वस्थ रह सके।

डॉ. मुबारक ने बताया कि, वर्तमान समय में कई लोग आमतौर पर कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिसका बुरा असर शरीर पर पड़ता है। ज़ाहिर है कि, जब शरीर पर इसका बुरा असर पड़ेगा तो, शरीर को स्वच्छ रक्त प्रदान करने का काम तो किडनी का ही है। इन चीजों के सेवन के कारण किडनी बुरी तरह प्रभावित होती है। जिसका परिणाम यह होता है कि, धीरे-धीरे वह खराब होना शुरु हो जाती है। तो आइये जानते हैं, उन तीन चीजों के बारे में जिसके ज्यादा सेवन से हमारी किडनी पर नुकसान हो सकता है।

-जंक फूड

डॉ, ज़ैब ने बताया कि, जितना हो सके हमें जंक फूड का सेवन से बचना चाहिए, किसी मजबूरी के तहत तो हम जंक फूड का सेवन करके अपनी भूख मिटा सकते हैं, लेकिन आज आमतौर पर यह देखा जा रहा है कि, देशभर के लोग खासकर युवा इसका सेवन करते हैं, वह घर का बना खाना खाने से बचते हैं और बाहरी चीजों का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, यह सेहत के लिए इसलिए ठीक नहीं होते क्योंकि, इसमें भरपूर मात्रा में मसालों के ज़रिए सोडियम और फास्फोरस डाला जाता है, जिसका बुरा असर हमारी किडनी पर पड़ता है।

-मांस का अधिक सेवन

अधिक मांस का सेवन करना भी किडनी के लिए हानीकार हो सकता है। इनमें खासतौर पर रेड मीट शामिल है, क्योंकि इससे हमें अधिक मात्रा में एनिमल प्रोटीन मिलता है, जो इंसानी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, कई स्वास्थ विषेशज्ञ मांस का संतुलित आहार करने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि, ऐसा नहीं है कि, मांस के सेवन से सिर्फ नुकसान ही होता है, इसके कई फायदे भी हैं। उन्होंने बताया कि, शरीर का सबसे मुख्य अंग दिमाग को विकसित होने और सूझ-समझ की ताकत एकत्रित करने में जिस स्तर के प्रोटीन की ज़रूरत होती वह सिर्फ और सिर्फ मांस से ही प्राप्त होता है। अनाजों से उस स्तर का प्रोटीन नहीं मिलता। इसलिए इसका नियमित सेवन ही करना चाहिए। हांलांकि, उन्होंने समझाने के लिए कहा कि, वैसे तो दवा भी अगर डोज़ से ज़्यादा ले ली जाए तो वह नुकसान कर सकती है।

-स्मोकिंग

स्मोकिंग करने वाले व्यक्ति की हृदय गति काफी तेज़ रहती है। जिसके चलते इस नशे में लिप्त व्यक्ति के खून का प्रवाह धीमा हो जाता है। इसके अतिरिक्त हमारे तन में उपलब्ध बहुत तरह की नस नाडिया भी ब्लॉक हो जाती हैं, जिस वजह से हमें अनेक भांति की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए अगर आप भी स्मोकिंग करने का शोख रखते हैं, तो आज ही इस बात का दृण संकल्प लें कि, इसका सेवन अब नहीं करेंगे, वरना भविष्य में किडनी की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं।

Published on:
19 May 2019 08:39 am