
भोपालः किशमिश का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसके फायदे चार गुना बढ़ जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण सर्दियों में होने वाले वायरल या इंफेक्शन से बचाती है। किशमिश खाने के अनेकों फायदें हैं, लेकिन इसके तरीके अलगा अलग हैं। अगर आप उन तरीकों को जान लें, तो कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं।
इस तरह खाएं किशमिश, होगा फायदा ही फायदा
रात को किसी तांबे या मिट्टी के बर्तन में किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें, सुबह तक यह बुत सा पानी सोखकर फूल जाएगी। भीगे हुए किशमिश में आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में सक्रीय हो जाता है। यह किशमिश खाने का सबसे बढ़िया तरीका है। इसमें नेचुरल शुगर होती है, जिसके चलते इसका सेवन शुगर पेशेंट भी कर सकते हैं, इससे कोई नुकसान नहीं होता। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए भी इसे काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हाइपरटेंशन से बचाता है। इसे भिगोकर खाने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है, जिससे पेट की गर्मी या मुंह के छालों में भी काफी राहत मिलती है। ये ही नहीं, इसके अलावा किशमिश और भी कई समस्याओं का निवारण करने में काफी कारगर साबित हुई है। आइये जानते हैं उनके बारे में...।
-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
रात को भिगोई हुई किशमिश सुबह खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसे भिगोने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भरपूर हो जाती है, जिससे आपके शरीर को किसी भी बीमारी से लड़ने की पर्याप्त शक्ति मिल जाती है।
-ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए किशमिश काफी लाभकारी मेवा है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।। इसमें पाया जाने नाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन कम करके खून का संचार नियमित ढंग से करता है।
-एनीमिया में राहत
किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए यह खून की कमी को दूर करता है। साथ ही इसमें कापर भी उचित मात्रा में होने के चलते रेड ब्लड सेल्स में भी बढ़ोतरी होती है।
-पाचन शक्ति
भीगी हुई किशमिश का नियमित सेवन डाइजेशन में होने वाली समस्याओं का भी निवारण करता है। एक गिलास पानी में 10 से 12 किशमिश के दाने भिगोकर खाने से पेट अच्छी तरह साफ रहता है, साथ ही कब्ज़ की समस्या में भी राहत मिलती है।
-बाॅडी डिटॉक्स करे
किशमिश का पानी पीने से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे लिवर के रोग, किडनी, पथरी आदि से बचाव होता है। इसके अलावा त्वचा पर भी चमक बढ़ती है।
-वजन बढ़ाए
किशमिश में विटामिन, एमिनो एसिड और सेलेनियम और फास्फोरस भी होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल तो कम होता है, लेकिन वजन में बढ़ोतरी होती है।
-कैंसर से बचाव
किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। इसमे कटेचिंस उच्च मात्रा में होता है, जिससे कैंसर होने का खतरा भी कम रहता है।
-डायबिटीज
इसमें नेचुरल शुगर होने के कारण शुगर लेवल में बढ़ोतरी नहीं होती, साथ ही ये इंसुलिन को नियंत्रित रखते हुए पर्याप्त ग्लूकोज़ बॉडी को पहुंचाता है। इससे धीरे धीरे पेनक्रियाज भी अपना काम करने लगता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में आ जाती है।
-स्वस्थ आंखें
किशमिश के नियमित सेवन से आंखों को काफी फायदा होता है। यह आंखों को कई रोगों से बचाव करता है और नेत्र शक्ति को बढ़ाता है।
-बाल रखे तंदुरुस्त
इसमे विटामिन-बी, लोहा, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बाल मजबूत तो होते ही हैं, साथ ही इनकी चमक भी बढ़ती है।
सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं
वैसे तो किशमिश का सेवन इंसानी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन जिस तरह ज़रूरत से ज्यादा दवा का सेवन करने से भी नुकसान होता है, उसी तरह किशमिश का अधिक सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किशमिश में फ्रुक्टोज़ के साथ-साथ ग्लूकोज़ भी बड़ी मात्रा में होता है। इसके सेवन से वजन तो बढ़ता ही है। साथ ही, ज्यादा सेवन से सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, डायरिया और बुखार जैसी समस्याएं भी खड़ी कर सकता है।