भोपाल

आयुष्मान कार्ड का स्टे्टस जानने इस नंबर पर करें कॉल या व्हाट्स-एप मैसेज

लोकसेवा गारंटी केंद्रों में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की जानकारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 10:44 AM IST
 Ayushman card
Ayushman card

भोपाल. आपने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है या आप उसके बारे में कुछ जानना चाहते हैं। तो अब आपको यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं हैं। आप केवल इस नंबर पर कॉल करें या इसी नंबर पर व्हाट्स-एप मैसेज कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। ताकि आपको आयुष्मान कार्ड का स्टे्टस पता चल जाए।

राज्य-स्तरीय दूरभाष नंबर
लोकसेवा गारंटी केंद्रों में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की जानकारी अब व्हाट्स-एप नंबर पर भी उपलब्ध होगी। लोकसेवा के प्रबंधक प्रसून सोनी ने बताया कि जिन लोगों ने पिछले माह आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। अगर किसी को घर बैठे जानकारी चाहिए तो वह राज्य-स्तरीय दूरभाष नंबर 0755-2775227 पर फोन या व्हाट्स-एप के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकता है। मैसेज करने के बाद आपके पास विभिन्न विकल्पों के चुनाव करने के लिए मैसेज आएगा। इसमें नागरिक लोकसेवा केन्द्रों अथवा एमपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दर्ज कराए गए आवेदन के निराकरण की स्थिति, जारी किए गए प्रमाण-पत्र पर लगे डिजिटल हस्ताक्षर सत्यापन, लोकसेवा केन्द्रों पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे।

5 लाख रुपए तक का उपचार नि:शुल्क
आपको बता दें कि सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5लाख रुपए तक का उपचार नि:शुल्क मुहैया कराने की योजना चलाई है, जिसके माध्यम से विभिन्न निजी और शासकीय अस्पतालों में आप विभिन्न गंभीर और साधारण बीमारियों का उपचार करवा सकते हैं।

Published on: