भोपाल

लाड़ली बहनों की शादी पर अब मिलेंगे इतने रूपए, कैबिनेट में जल्द लगेगी मुहर

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मध्यप्रदेश सरकार की ओर से बहन-बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके अंतर्गत उन्हें आर्थिक सहायता दी जा रही है।

2 min read
Sep 29, 2024

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान एक चुनावी वादा किया था। जो कि बहनों/बेटियों से जुड़ा हुआ था। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। इसको राज्य सरकार बढ़ाने जा रही है। इस पर फैसला ले लिया गया है। विवाह मुहूर्त शुरु होने से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि में होगी बढ़ोत्तरी


मध्यप्रदेश सरकार लाड़ली बेटियों के लिए शादी के लिए मिलने वाली राशि में 45 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की है। पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शादी के लिए बेटियों को 55 हजार रुपए मिलते थे। इस बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है। जिसके बाद अब लाड़ली बेटियों को अब 1 लाख रुपए मिलेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि में 45 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना के तहत बेटियों को 55 हजार रुपए मिलते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया जाएगा। अब बेटियों को उनकी शादी पर 1 लाख रुपए मिलेंगे। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसे कैबिनेट बैठक में पास कर दिया जाएगा।

इस दिन हो सकती है लागू


मोहन सरकार की ओर से राशि को नए विवाह के मुहूर्त यानी 12 नवंबर देवउठनी एकादशी से लागू करने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो बेटियों के साथ उनके माता पिता के लिए यह बड़ी राहत होगी। अगर सरकार इस पर मुहर लगाती है तो हर साल 283 करोड़ रुपए के करीब का सरकारी खजाने में अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

बता दें कि, एमपी में महिलाओं और बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि आर्थिक रूप से महिला वर्ग मजबूत हो सके। ऐसे ही लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) भी सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें हर महीने बहनों को 1250 रुपए खातों में ट्रांसफर किेए जाते हैं।

Updated on:
29 Sept 2024 04:29 pm
Published on:
29 Sept 2024 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर