
MP News :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 नवंबर को सूबे के शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक पर ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री यादव इस मौके पर शिवपुरी जिले में 221 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
बता दें कि, लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। योजना की शुरुआती महीनों में पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में रकम दी जाती थी। इस राशि को अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से इस सहायता राशि को एका बार फिर बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है। फिलहाल, पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए राशि सीधे बैंख खातों में ट्रांसफर की जा रही है।
योजना के लिए एमपी की स्थानीय निवासी ऐसी विवाहित महिलाएं पात्र हैं, जिनकी उम्र आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 साल पूरे कर चुकी हों, साथ ही 60 साल से कम हों। इनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जून 2023 में करीब सवा करोड़ महिलाओं को पहलीप्रथम किस्त ट्रांसफर की गई थी। अक्टूबर 2026 तक योजना की 41 किस्तों के जरिए पात्र महिलाओं के खातों में 67 हजार 230 करोड़ 96 लाख रुपए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। नवंबर 2026 में 42वीं किस्त ट्रांसफर होने के बाद कुल आर्थिक सहायता राशि बढ़कर 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपए करीब हो जाएगी।