भोपाल

लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, कल 11 बजे करोड़ों खाते होंगे फुल

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 13 मार्च को ग्वालियर के दौरे पर सीएम मोहन यादव, यहां घाटीगांव में होगा लाडली बहना योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम, लेकिन इन महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे 1500 रुपए

2 min read
Mar 12, 2026
cm mohan yadav will transfer Ladli Behna Yojana Installment Tomorrow(photo:patrika)

Ladli Behna Yojana 34th Installment: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की मार्च महीने में 34वीं किस्त जारी होनी है। बता दें कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह आने वाली राशि का करोड़ों महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। पहले जहां ये राशि महीने के 5-7वें दिनों पर आती थी। वहीं फिर 5-10 तारीख को जारी कि जाने लगी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से सीएम मोहन यादव पात्र महिलाओं के खातों में 10-15 तारीख के बीच में राशि ट्रांसफर कर रहे हैं। 10 तारीख से किस्त आने का लाडली बहनों का ये इंतजार कल 13 मार्च को खत्म हो जाएगा।

सीएम कर चुके हैं घोषणा

सीएम मोहन यादव ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि इस बार लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 34वीं किस्त वह ग्वालियर से भेजेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि 13 मार्च 2026 को 1500 रुपए पात्र बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। सिंगल क्लिक पर प्रदेश की लाभार्थी 1.28 करोड़ बहनों के खातों में 1920 करोड़ की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे।

खाते में पैसे आए या नहीं कैसे करें चेक?

अगर आप भी लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पात्र हैं और आपकी उम्र 60 पार नहीं हुई है तो 1500 रुपए खाते में आते ही आपके मोबाइल पर 34वीं किस्त आने का नोटिफिकेशन यानी मैसेज आ जाएगा। इसके अलावा अगर आप लाडली बहना योजना की किस्त आई या नहीं यह चेक कर ना चाहती हैं, तो लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चैक कर सकती हैं। या अपने आस-पास के एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर जाकर या अपने खाते से संबंधित बैंक जाकर भी आप अपने खाते का अपडेट ले सकती हैं। बैंक में पासबुक अपडेट करवाते ही आपके खाते की जानकारी आपके पास होगी।

इनके नाम लिस्ट से बाहर

लेकिन अगर आपने 60 साल पूरे कर लिए हैं, तो आपके नाम लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की लिस्ट से इस बार सॉफ्टवेयर ने स्वत: ही बाहर कर दिया होगा। जिसका सीधा अर्थ है कि योजना की पात्रता शर्तों के कारण आप अब योजना की पात्र नहीं रही। इसलिए आपके खाते में आने वाली यह राशि इस महीने मार्च 2026 से आपके खाते में नहीं आएगी।

Published on:
12 Mar 2026 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर