भोपाल

लाड़ली बहना योजना के रुपयों से महिलाएं कर रही ये बड़ा काम, CM ने दी जानकारी

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद बताया कि महिलाएं इन पैसों से क्या कर रही हैं....

less than 1 minute read
Sep 13, 2024
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों (MP Ladli Behna Yojana) को किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। बता दें कि बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने बीना में एक कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया था।

तब उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री की मंशा के मुताबिक मैं महिलाओं की बेहतरी के लिए जितना हो सकेगा, करूंगा। मुझे उम्मीद है कि इस पैसे से वह अपने जीवन में बेहतरी के कई उदाहरण पेश करेंगी।


कर रही है ये काम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि लाड़ला बहना योजना से मिलने वाली राशि से महिलाएं क्या कर रही है। वैसे कई लोगों को मन में ये सवाल आया होगा कि इन पैसों का महिलाएं क्या कर रही है, जिसका उत्तर खुद सीएम ने दिया।

उन्होंने कहा, “मैं ऐसी कई बहनों को जानता हूं जिन्होंने इस राशि से सिलाई मशीन खरीदी हैं, कुछ ने अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू किया है और उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा सा मतलब ये है कि महिलाएं योजना के इन पैसों से आत्मनिर्भर बन रही है।

जरूरत पड़ी तो बढ़ेंगे पैसे

लाड़ली बहना योजना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर राजनीति चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विरोधी लाड़ली बहना योजना को बंद करने की बात कह रहे हैं, ये बंद नहीं होगी और बढ़ेगी।

जरूरत पड़ने पर इसे दो से लेकर पांच हजार तक भी करेंगे। बीना कृषि उपज मंडी में सोमवार को लाड़ली बहना योजना के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के दौरान सीएम ने यह बात कही।

Published on:
13 Sept 2024 04:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर