Lakhs of notes found in Moti Sagar pond of Agar Malwa तालाब में लाखों रुपए मिलने की यह घटना बुधवार सुबह हुई। लाखों के नोट देखकर हर कोई हैरान रह गया।
Lakhs of notes found in Moti Sagar pond of Agar Malwa एमपी के आगर मालवा में एक तालाब में मानो खजाना दबा पड़ा था। तालाब की खुदाई हुई तो उसमें से लाखों रुपए के नोट निकले। यहां खेल रहे बच्चों को सबसे पहले कीचड़ में पड़े ये नोट मिले। बाद में पूरे शहर में यह खबर फैल गई। वहां लोगों की भीड़ लगने लगी। नोट मिलने की भनक लगते ही आगर नगर पालिका अध्यक्ष और कोतवाली पुलिस भी तालाब पर जा पहुंची। पुलिस ने सभी नोट बरामद कर लिए हैं। लाखों के नोट उगलने की यह घटना आगर मालवा के मोती सागर तालाब में हुई।
आगर नगर पालिका द्वारा इन दिनों मोती सागर तालाब का सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसे और गहरा भी किया जा रहा है जिसके लिए खुदाई करवाई जा रही है। बुधवार को मजदूरों ने खुदाई चालू की और मलबा एक ओर रखने लगे। तालाब के मलबे में लाखों के नोट निकले। आसपास खेल रहे बच्चों की नजर इन नोटों पर पड़ी तो कीचड़ हटाकर नोट निकाले गए।
तालाब में लाखों रुपए के नोट निकलने की खबर आग की तरह फैल गई।यहां लोगों की भीड़ लग गई। इधर नोट मिलने की जानकारी नगर पालिका प्रशासन और पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। इस बीच पुलिस भी यहां आ गई और लाखों के नोट बरामद किए।
तालाब में लाखों रुपए मिलने की यह घटना बुधवार सुबह हुई। लाखों के नोट देखकर हर कोई हैरान रह गया हालांकि सभी नोट पानी में गल चुके हैं और पूरी तरह खराब हो चुके हैं। बता दें कि मोती सागर तालाब के सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए तालाब की खुदाई की जा रही है।
बुधवार को सुबह जैसे ही मजदूरों ने नावघाट से झाड़ियां हटाने का काम शुरु किया, यहां उपस्थित बच्चों को मलबे में नोट दिखाई दिए। इसके बाद मजदूरों ने नोट मिलने की जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी।