भोपाल

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठे थे कांग्रेस विधायक, बड़े भाई को देखा तो कान पकड़कर लगाई उठक बैठक

लक्ष्मण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं।
2 min read
Oct 23, 2019
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठे थे कांग्रेस विधायक, बड़े भाई को देखा तो कान पकड़कर लगाई उठक बैठक
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठे थे कांग्रेस विधायक, बड़े भाई को देखा तो कान पकड़कर लगाई उठक बैठक

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह मंगलवार को दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह भोपाल में ही दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त थे। दोपहर के बाद जब दिग्विजय सिंह बंगले पर पहुंचे तो उन्होंने धरने पर बैठे भाई पर नाराजगी जताई।

भाई के पास गए दिग्विजय सिंह
दोपहर के बाद बंगले में पहुंचे दिग्विजय सिंह धरने में बैठे लक्ष्मण सिंह के पास पहुंचे। लक्ष्मण सिंह ने अपनी मांग दोहराई तो दिग्विजय सिंह ने कहा- आप मेरे साथ सीएम कमल नाथ के पास चलो। इस पर लक्ष्मण सिंह ने कहा- वो क्षेत्रीय लोगों के साथ सीएम से मिलने जाएंगे। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- इस धरने में मुझे क्यों नहीं शामिल किया। लक्ष्मण सिंह ने कहा- गलती हो गई और वो दिग्विजय के सामने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगी।

पांच घंटे चला धरना
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को अपने क्षेत्र चाचौड़ा के लोगों के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर चाचौड़ा को जिला बनाए जाने की मांग की। लक्ष्मण सिंह के धरने पर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। लक्ष्मण सिंह ने कहा- आप सीएम से बात करो कि चाचौड़ा को कब जिला बना रहे हैं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- सीएम से समय लेकर मिलना ठीक रहेगा। लेकिन लक्ष्मण सिंह अड़े रहे कि बिना तिथि लिए यहां से नहीं जाएंगे।

शिवराज से की मुलाकात
धरना खत्म करने के बाद लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को सुबह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। लक्ष्मण सिंह कई बार अपनी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। शिवराज से मुलाकात को लेकर लक्ष्मण सिंह ने कहा- शिवराज जी से हमारे पुराने संबंध हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह भाई कांग्रेस छोड़कर वो भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Updated on:
23 Oct 2019 12:49 pm
Published on:
23 Oct 2019 12:49 pm