भोपाल

fashion: स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राइ करें डस्टर जैकेट, हर सीजन में है हिट

स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राइ करें डस्टर जैकेट, हर सीजन में है हिट
2 min read
May 17, 2018
bhopal, bhopal fashion, city girls, fashion, women fashion, women trends, patrika news, patrika bhopal,

भोपाल। राजधानी की लड़कियों में एथनिंक ड्रेस का क्रेज कुछ ज्यादा ही बना हुआ है। पर, अगर आप अपने पारम्पिरक अंदाज से थोड़ा बदलाव करना चाहती है। तो उसमें थोड़ा वेस्टर्न का तड़का लगा सकती है। जिससे आपको एथनिंक में एक अलग लुक मिलेगा। अगर वाकई आप कुछ ऐसा ट्राए करना चाहती है, तो मार्केट में इन दिनों कुछ खास तरह की डस्टर जैकेट ट्रेंड में है। जो आपके वेस्टर्न के साथ ट्रडिशनल लुक देने में मददगार साबित होगी।

अलग-अलग स्टाइल में अवेलेबल
बाजार में इस तरह की जैकेट के कई आप्शन अवेलेबल है। बोल्ड, हैवी और लाइट्स प्रिंट्स और डिफरेंट शेड्स में आपकी पंसद के अनुसार मिल सकती है। इस तरह की जैकेट को कॉलेज या आॅफिस में भी आसानी से पहना जा सकता है। साथ ही पार्टी के लिए यह बेस्ट आप्शन है। ध्यान रखें इन जैकेट का चुनाव अपने बाडी शेप के हिसाब से करें।

हर तरह की ड्रेस के साथ फबती है
डस्टर जैकेट की खास बात यह है कि यह हर तरह की ड्रेस के साथ फबती है। ट्रडिशनल वियर, वेस्टर्न वियर किसी के साथ भी इस जैकेट को वियर किया जा सकता है। खासकर सिटी गल्र्स इन जैकेटस को ट्रडिशनल के साथ ज्यादा कैरी कर रही है। जिससे उन्हें ट्रडिशनल के साथ वेस्टर्न लुक भी मिलता है। यह जैकेट फुल स्लीव, हार्फ स्लीव सभी में आसानी से मिल जाती है।

इस तरह पहने डस्टर जैकेट
— अगर आप अपने किसी पुराने लंहगे के साथ डस्टर जैकेट पहनना चाहती है, तो थोड़ी हैवी वर्क वाली डस्टर जैकेट का चुनाव करें। अपने ड्रेस के हिसाब से ही फ्रिल, लेयर्स और स्ट्रेट कट वाले जैकेट्स का चयन करें। लंहगे पर थोड़ा हैवी वर्क अच्छा लगता है। इसलिए लहंगे के साथ एंब्रॉयडरी, ब्रोकेड वर्क और सिल्क जैसे फैब्रिक से बनी डस्टर जैकेट अच्छी लगेगी।

— अगर आप थोड़ी कर्वी है। तो आपके लिए यह जैकेट्स बेस्ट चॉइस है। स्किन फिट टी—शर्ट के साथ इस तरह की जैकेट को कैरी किया जा सकता है। जिससे आपकी कर्वी बॉडी और फैट नही दिखेगा।

— अगर आप किसी पार्टी में वेस्टर्न वियर कैरी करना चाहती है और शॉर्ट ड्रेसेज का चयन करना चाहती है। तो शॉर्ट ड्रेसेज के साथ डस्टर जैकेट खूब फबेगी। यह आपको स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देगी। इसे हॉट पैंट और स्कर्ट के साथ कैरी किया जा सकता है।

— इसके अलावा मैक्सी ड्रेसेज और गाउन के साथ भी इस तरह की जैकेट को कैरी कर स्टाइलिश लुक पा सकती है।

Updated on:
17 May 2018 01:16 pm
Published on:
17 May 2018 03:23 pm