12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मित्र पार्क से MP के टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

Madhya Pradesh textile investment-गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट सेक्टर में मिलेगा रोजगार...। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहमदाबाद में की निवेशकों से चर्चा...।
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 12, 2026

5000 jobs in garment sector MP

5000 jobs in garment sector MP- मध्यप्रदेश में निवेश से पांच हजार नौकरियों के अवसर मिलेंगे।

Madhya Pradesh textile investment: मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने वाला है। एमपी में गुजरात के औद्योगिक क्षेत्र का अनुभव भी शामिल हो जाएगा। इससे यहां नई औद्योगिक इकाइयों के विस्तार के साथ गारमेंट सेक्टर में हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद बन रही है। धार जिले के पीएम मित्र पार्क में प्रस्तावित बड़ा निवेश इस दिशा में अहम कड़ी माना जा रहा है। इधर, ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़े निवेश से हजारों युवाओं के रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में थे। सीएम ने कई उद्योगपतियों से एमपी में निवेश पर चर्चा की। इसी सिलसिले में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से भी चर्चा हुई। इसके बाद सीएम ने कहा कि अरविंद समूह मध्यप्रदेश में भी अपनी इकाई स्थापित करने जा रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इससे गुजरात के साथ मध्यप्रदेश के रिश्ते मजबूत होंगे।

PM MITRA Park बनेगा निवेश का बड़ा केंद्र

अरविंद लिमिटेड द्वारा पीएम मित्र पार्क में लगभग 1200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इसके लिए कंपनी को 105 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इंदौर में संचालित पेपकोन प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंपनी के अनुबंध के तहत प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख परिधानों का निर्माण किया जाता है।

क्यों अहम है PM MITRA Park?

मध्यप्रदेश के धार जिले में विकसिक हो रहा PM MITRA Park टेक्सटाइल और गारमेंट्स क्षेत्र के लिए काफी अहम है। क्योंकि इस पार्क को औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बनाया जा रहा है। इस क्षेत्र में निवेश आने, कच्चे माल से लेकर कपड़ा बनाने और परिधान तैयार करने तक पूरी वैल्यू का एक चेन सिस्टम बनने की संभावना है।

तीन स्थानों पर औद्योगिक विस्तार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अरविंद समूह द्वारा तीन स्थानों पर अपनी इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। इनमें देवास के निकट बरलाई, धार स्थित पीएम मित्र पार्क और इंदौर का बेटमा शामिल हैं। कंपनी इन स्थानों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है। इन औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को लाभ मिलेगा।

जल के पुनः उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

बताया गया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में जल के पुनः उपयोग के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) समाधान की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे 90 से अधिक औद्योगिक पार्कों में टेक्सटाइल, फार्मा एवं अन्य औद्योगिक क्लस्टरों में कॉमन ZLD प्रणालियों की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा की गई। औद्योगिक पार्कों को निकटवर्ती नगर निगमों के STP से जोड़कर ‘Circular Water Economy’ मॉडल विकसित करने के सुझाव पर भी विचार हुआ।

सिंहस्थ में काम आएगा आधुनिक सिस्टम

सिंहस्थ-2028 में मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के उपयोग की संभावनाओं पर भी बात हुई। अरविंद लिमिटेड एवं जेएम बक्सी समूह के संयुक्त उद्यम आर्य ऑम्निटॉक सॉल्यूशंस द्वारा मिशन-क्रिटिकल वायरलेस कम्युनिकेशन, वॉकी-टॉकी नेटवर्क, PMRT तथा सार्वजनिक सुरक्षा संचार समाधान उपलब्ध कराए जाते हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सीएम मोहन यादव ने अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता से भी मुलाकात कर निवेश के मुद्दों पर चर्चा की। टोरेंट ग्रुप एमपी में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है। वो 43 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर रहा है। इससे मध्यप्रदेश में 15 हजार से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। राज्य की दीर्घकालिक विद्युत आपूर्ति एवं बेसलोड क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए अनूपपुर जिले में टोरेंट पावर द्वारा 1,600 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना स्थापित की जा रही है। लगभग 22,000 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस परियोजना से लगभग 7000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे।

छिंदवाड़ा-मंदसौर में चल रहा है कार्य

छिंदवाड़ा जिले में 1,500 मेगावाट क्षमता की पातालकोट पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर कार्य चल रहा है। मंदसौर में समूह की 36 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा इकाई पहले से काम कर रही है। ऊर्जा क्षेत्र के साथ टोरेंट ग्रुप द्वारा धार जिले के पीथमपुर में USFDA अनुमोदित अत्याधुनिक फार्मा विनिर्माण इकाई का सफल संचालन किया जा रहा है। 300 करोड़ रुपए के निवेश से संचालित इस इकाई से 400 से अधिक लोगों को रोजगार मिल गया है।