भोपाल

16 साल से कैद में रह रही महिला का पुलिस ने किया था रेस्क्यू, हो गई मौत

Bhopal Hostage Women : पिछले 16 सालों से ससुराल की कैद में रह रही महिला ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। 15 दिन पहले ही पुलिस ने जहांगीराबाद से महिला को बदहाल हालत में रेस्क्यू किया था...रही महिला का 15 दिन पहले पुलिस ने किया था रेस्क्यू। अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत...

less than 1 minute read
Oct 15, 2024

Bhopal Hostage Women: राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, 16 साल से कैद में रह रही महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस द्वारा 15 दिन पहले ही बदहाल हालत में महिला का रेस्क्यू किया गया था। इस दौरान 40 साल से भी कम उम्र में इस महिला का वजन 25 किलो था। शरीर महज हड्डियों के ढांचें के सामान हो गया था। ये सब देखकर पुलिस भी सन्न पड़ गई थी।

15 दिन पहले पुलिस द्वारा भोपाल के जहांगीराबाद स्थित मकान से महिला का रेस्क्यू किया गया था, जिसके बाद इलाज के लिए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

16 साल से कैद थी महिला

बता दें कि आज से करीब 15 दिन पहले पीड़िता के पिता किशन लाल साहू की शिकायत पर पुलिस ने रानू नामक महिला का रेस्क्यू किया था। इस दौरान महिला की स्थिति देख पुलिस भी सन्न गई। बिस्तर पर पड़ी रानू का शरीर सिर्फ हड्डियों का ढांचा मात्र लग रहा था। 40 से भी कम उम्र की रानू का वजन महज 25 किलों था। महिला अपने ही घर के एक कमरें में 16 सालों से कैद थी।

पड़ोसियों ने दी थी जानकारी

पीड़िता के पिता किशन लाल साहू ने जानकारी दी थी कि साल 2006 में उनकी बेटी रानू साहू का विवाह भोपाल में हुआ था। 2008 के बाद से रानू के ससुराल वाले उसे मायके आने नहीं देते थे। और नहीं घर पर उससे मिलने ही दिया करते थे। पड़ोसियों ने रानू की इस हालत की जानकारी दी। जिसके बाद महिला थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ रानू को प्रताड़ित करने की शिकायत की गई थी।

Updated on:
15 Oct 2024 01:03 pm
Published on:
15 Oct 2024 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर