भोपाल

Congress First List : आज शाम को फाइनल हो जाएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, ये नाम लगभग तय

madhya pradesh congress candidate first list- भाजपा के बाद अब कांग्रेस की भी पहली सूची जारी होने वाली है...। आज फाइनल हो सकते हैं मध्यप्रदेश के यह नाम...।

2 min read
Mar 07, 2024

lok sabha election 2024 congress candidate - लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस भी आज गुरुवार को अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लेगी। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की करीब 100 सीटों पर मंथन होगा। एक दो दिन में कांग्रेस भी अपनी पहली सूची जारी कर देगी। इस अहम बैठक के लिए मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं।


मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों के नामों का मंथन गुरुवार शाम को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा। इस बैठक में मध्यप्रदेश की सीटों के साथ ही अन्य राज्यों के सौ नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद एक-दो दिन में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सीईसी के सदस्य ओंकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।

कांग्रेस को ज्यादा मशक्कत मध्यप्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर करना पड़ेगी, क्योंकि यह 28 सीट भाजपा के कब्जे में है। गौरतलब है कि भाजपा ने मध्यप्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच नामों पर पेंच फंसा है, उसे भी एक-दो दिन में फाइनल कर दिया जाएगा।

कांग्रेस में जिन नामों पर मंथन हो सकता है उनमें कई कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसमें कुछ नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की न्याय यात्रा के प्रदेश से गुजरने के बाद लगभग 10 सीटों की पहली सूची जारी कर सकती है। इनमें जो नाम आलाकमान को अंतिम मोहर के लिए भेजे गए हैं, उनमें से एक दर्जन नामों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। इनमें देवास, धार, मंडला, जबलपुर, सीधी में पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा जा सकता है। सीधी से कमलेश्वर पटेल, का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं जबलपुर से पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत, देवास से सज्जन सिंह वर्मा, धार से सुरेंद्र सिंह बघेल बनी, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, बालाघाट से हिना कांवरे और छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम लगभग फाइनल है। इनकी सिर्फ घोषणा ही बाकी हैं।

जबकि कांग्रेस प्रदेश की आधी सीटों पर नाम तय नहीं कर सकी है। इन सीटों के लिए दो से तीन नाम पैनल में शामिल हैं। विदिशा से शशांक भार्गव, अनुभा आचार्य, भोपाल से श्याम सुंदर श्रीवास्तव, मोनू सक्सेना के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रामचंद्र दांगी, प्रियव्रत सिंह को भी मैदान में उतारा जा सकता है। जबकि रीवा, सतना, टीकमगढ़, सागर, खजुराहो, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, बैतूल, और खरगौन जैसी सीटों पर भी कांग्रेस को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। क्योंकि इन सीटों पर लगातार भाजपा का ही कब्जा बना हुआ है।

Updated on:
07 Mar 2024 11:34 am
Published on:
07 Mar 2024 11:31 am
Also Read
View All