15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

congress candidate list- राहुल गांधी की यात्रा के बाद जारी होगी पहली सूची, ये नाम लगभग तय

lok sabha election 2024 - कांग्रेस ने भी तय किए अपने एक दर्जन उम्मीदवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में...। यात्रा के जाने के बाद जारी होगी कांग्रेस की पहली लिस्ट...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 02, 2024

rahul-gandhi.png

शनिवार को मध्यप्रदेश में पहुंची राहुल गांधी की यात्रा।

Congress candidate first list - मध्यप्रदेश में 29 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियों ने लगभग अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। भाजपा आजकल में अपनी सूची जारी करने वाली है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बना ली है। कांग्रेस की पहली सूची राहुल गांधी की यात्रा के बाद जारी की जाएगी।

मध्यप्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव का घमासान देखने को मिल सकता है। हाल ही में विधानसभा में प्रचंड जीत से उत्साह में चल रही भाजपा इस बार भी चौंकाने वाले नाम ला सकती है। वहीं कांग्रेस भी अपनी एक सीट को बचाने के साथ ही भाजपा से कई सीटें छीनने की मशक्कत में जुट गई है।

bjp candidate list- भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, जानिए कहां से लड़ सकते हैं शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कई चेहरों को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसमें कुछ सीटों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इनमें कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की न्याय यात्रा के प्रदेश से गुजरने के बाद लगभग 10 सीटों की पहली सूची जारी कर सकती है। इनमें जो नाम आलाकमान को अंतिम मोहर के लिए भेजे गए हैं, उनमें से एक दर्जन नामों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। इनमें देवास, धार, मंडला, जबलपुर, सीधी में पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा जा सकता है। सीधी से कमलेश्वर पटेल, का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं जबलपुर से पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत, देवास से सज्जन सिंह वर्मा, धार से सुरेंद्र सिंह बघेल बनी, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, बालाघाट से हिना कांवरे और छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम लगभग फाइनल है। इनकी सिर्फ घोषणा ही बाकी हैं।

जबकि कांग्रेस प्रदेश की आधी सीटों पर नाम तय नहीं कर सकी है। इन सीटों के लिए दो से तीन नाम पैनल में शामिल हैं। विदिशा से शशांक भार्गव, अनुभा आचार्य, भोपाल से श्याम सुंदर श्रीवास्तव, मोनू सक्सेना के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रामचंद्र दांगी, प्रियव्रत सिंह को भी मैदान में उतारा जा सकता है। जबकि रीवा, सतना, टीकमगढ़, सागर, खजुराहो, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, बैतूल, और खरगौन जैसी सीटों पर भी कांग्रेस को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। क्योंकि इन सीटों पर लगातार भाजपा का ही कब्जा बना हुआ है।