15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, जानिए कहां से लड़ सकते हैं शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया

madhya pradesh bjp candidates news- शनिवार और रविवार में जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 02, 2024

bjp--delhi-meeting.png

madhya pradesh BJP candidates news- लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पहली सूची तय हो गई। एक-दो दिन में नामों का ऐलान हो सकता है। प्रदेश में भाजपा खाली और हारी सीटों को पहले घोषित करेगी। यह भी तय हो गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो से ही लड़ेंगे। साथ ही मप्र में करीब 18 सीटों पर चेहरा बदलना भी तय माना जा रहा है। करीब छह चेहरे रिपीट हो सकते हैं। बता दें, गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मप्र को लेकर रात दो बजे तक चर्चा चली। सीएम डॉ. मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

भाजपा पहली सूची में 20 से 22 नामों का ऐलान कर सकती है। इसमें अधिकतर टिकट बदलने वाले चेहरे भी शामिल रहेंगे। खाली पांच सीटें और हारी छिंदवाड़ा सीट भी इसमें शामिल रहेगी। छिंदवाड़ा में बड़े चेहरे को उतारने पर विचार किया गया। पांच खाली और एक हारी सीट को छोड़ बची 23 सीटों में अधिकतर के टिकट बदल सकते हैं। विधानसभा हारने वाले सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते व गणेश सिंह और जीतकर सांसदी छोडऩे वाली रीति पाठक को रिपीट करने पर विचार किया गया।

वीडी शर्मा के भोपाल सीट से चुनाव लडऩे की चर्चा रही है, लेकिन बैठक के बाद उनका खजुराहो से ही उतरना संभावित है। कांग्रेस ने यह सीट सपा के लिए छोड़ दी है। ऐसे में खजुराहो से वीडी को दूसरी जगह शिट करने की कोई वजह नहीं मानी गई। वहीं, भोपाल में टिकट बदला जाएगा।

कहां से लड़ेंगे शिवराज

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। बैठक में पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने अलग से इस पर विचार किया। शिवराज का नाम विदिशा और भोपाल से दावेदारी में हैं। लेकिन, अभी शिवराज का उतरना तय नहीं है। विदिशा और भोपाल दोनों सीटें रुक भी सकती हैं।

पहली लिस्ट कभी भी

सूत्रों के मुताबिक 100 से 150 नामों की तैयार पहली लिस्ट में शीर्ष नेताओं की सीटें भी घोषित होंगी। शनिवार या रविवार की सूची जारी हो सकती है।

lok sabha election 2024: आज आएगी भाजपा की पहली लिस्ट, इन नामों पर बन सकती है सहमति

इन नामों की पैनल भेजी थी

भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha constituency) - इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी और आलोक शर्मा के नाम पैनल में शामिल हैं।
इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha constituency) - इंदौर सीट से कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव, शंकर लालवानी को भी पैनल में रखा गया है।

विदिशा लोकसभा सीट (Vidisha Lok Sabha constituency)- इस सीट से शिवराज सिंह चौहान और रमाकांत भार्गव को पैनल में शामिल किया है।
गुना-शिवपुरी (guna-shivpur Lok Sabha constituency) इस सीट पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, विवेक शेजवलकर, जयभान सिंह पवैया के नाम हैं।

भिंड लोकसभा सीट (Bhind Lok Sabha constituency): यहां से लाल सिंह आर्य, सुमन राय और इमरती देवी के नाम शामिल हैं।
खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha constituency): इस सीट पर सुभाष कोठारी और वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पैनल में रखा गया है।

राजगढ़ लोकसभा सीट (Rajgarh Lok Sabha constituency): यहां से मोना सुस्तानी, बंटी बना, रोडमल नागर, अंशुल तिवारी को पैनल में रखा गया है।
छिंदवाड़ा (Chhindwara Lok Sabha constituency) - यहां से नत्थन शाह कवरेती और डा. गगन कोल्हे के नाम पैनल में भेजे गए हैं।

टीकमगढ़ सीट (Tikamgarh Lok Sabha constituency)- यहां से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, भारती आर्य, गोपाल राय के नाम पैनल में हैं।
देवास लोकसभा सीट (Dewas Lok Sabha constituency)- महेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल परमार, विजय अटवाल, राजेंद्र वर्मा के नाम शामिल हैं।

उज्जैन लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha constituency)- यहां से वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया और चिंतामणि मालवीय के नाम पैनल में है।
बालाघाट सीट (Balaghat Lok Sabha constituency)- यहां से डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गौरीशंकर बिसेन, वैभव पवार के नाम पैनल में शामिल हैं।

मंदसौर (Mandsaur Lok Sabha constituency) में सुधीर गुप्ता, पवन पाटीदार, नानालाल अटोलिया के नाम है।
रतलाम-झाबुआ (Ratlam-Jhabua Lok Sabha constituency) गुमान सिंह दामोर, दिलीप कुमार मकवाना।

रीवा (rewa Lok Sabha constituency)- जनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी, पुष्पराज सिंह।
सतना (satna Lok Sabha constituency) - राकेश मिश्रा, शंकरलाल तिवारी भी पैनल में शामिल हैं।