15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

lok sabha election 2024: भाजपा की पहली लिस्ट में इन नामों पर बनी सहमति, आज-कल में आएगी लिस्ट

madhya pradesh BJP Candidate List-लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार कर ली है। गुरुवार शाम तक इन पर मोहर लग जाएगी। कहा जा रहा है कि पहले सूची गुरुवार को जारी की जा सकती है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 29, 2024

amitshah-jpnadda.png

गुरुवार शाम तक आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची।

lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों से पहले ही भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने जा रही है। माना जा रहा है कि गुरुवार शाम को भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है, जिसमें मध्यप्रदेश की कई सीटों पर नाम घोषित हो सकते हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश में हुई रायशुमारी में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों के नाम पैनल में दिल्ली भेज दिए गए हैं। इन नामों पर पहले तो भोपाल में मंथन हुआ, उसके बाद दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मध्यप्रदेश के नेताओं ने मंथन किया। अब गुरुवार शाम को केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में इन नामों पर फाइनल मुहर लगने की संभावना है।

विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार कर ली है। गुरुवार शाम तक इन पर मोहर लग जाएगी। कहा जा रहा है कि पहले सूची गुरुवार को जारी की जा सकती है।

शिवराज सिंह, सिंधिया और नरोत्तम के भी नाम

सूत्रों के मुताबिक जिन संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है उनमें मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chuahan), विधानसभा चुनाव हार चुके नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra)और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के भी नाम शामिल हैं। इनके नामों को पैनल में भी भेजा गया है।

भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha constituency) - इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी और आलोक शर्मा के नाम पैनल में शामिल हैं।

इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha constituency) - इंदौर सीट से कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव, शंकर लालवानी को भी पैनल में रखा गया है।

विदिशा लोकसभा सीट (Vidisha Lok Sabha constituency)- इस सीट से शिवराज सिंह चौहान और रमाकांत भार्गव को पैनल में शामिल किया है।

गुना-शिवपुरी (guna-shivpur Lok Sabha constituency) इस सीट पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, विवेक शेजवलकर, जयभान सिंह पवैया के नाम हैं।

भिंड लोकसभा सीट (Bhind Lok Sabha constituency): यहां से लाल सिंह आर्य, सुमन राय और इमरती देवी के नाम शामिल हैं।

खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha constituency): इस सीट पर सुभाष कोठारी और वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पैनल में रखा गया है।

राजगढ़ लोकसभा सीट (Rajgarh Lok Sabha constituency): यहां से मोना सुस्तानी, बंटी बना, रोडमल नागर, अंशुल तिवारी को पैनल में रखा गया है।

छिंदवाड़ा (Chhindwara Lok Sabha constituency) - यहां से नत्थन शाह कवरेती और डा. गगन कोल्हे के नाम पैनल में भेजे गए हैं।

टीकमगढ़ सीट (Tikamgarh Lok Sabha constituency)- यहां से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, भारती आर्य, गोपाल राय के नाम पैनल में हैं।

देवास लोकसभा सीट (Dewas Lok Sabha constituency)- महेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल परमार, विजय अटवाल, राजेंद्र वर्मा के नाम शामिल हैं।

उज्जैन लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha constituency)- यहां से वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया और चिंतामणि मालवीय के नाम पैनल में है।

बालाघाट सीट (Balaghat Lok Sabha constituency)- यहां से डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गौरीशंकर बिसेन, वैभव पवार के नाम पैनल में शामिल हैं।

मंदसौर (Mandsaur Lok Sabha constituency) में सुधीर गुप्ता, पवन पाटीदार, नानालाल अटोलिया के नाम है।

रतलाम-झाबुआ (Ratlam-Jhabua Lok Sabha constituency) गुमान सिंह दामोर, दिलीप कुमार मकवाना।

रीवा (rewa Lok Sabha constituency)- जनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी, पुष्पराज सिंह।

सतना (satna Lok Sabha constituency) - राकेश मिश्रा, शंकरलाल तिवारी भी पैनल में शामिल हैं।

भोपाल- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
इंदौर- शंकर लालवानी
ग्वालियर- विवेक शेजवलकर
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्रा
सागर- राजबहादुर सिंह
बालाघाट- ढाल सिंह बिसेन
विदिशा- रमाकांत भार्गव
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
खरगोन- गजेन्द्र सिंह पटेल
धार- छतर सिंह दरबार
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते

दमोह- प्रहलाद पटेल
होशंगाबाद- राव उदय प्रताप
जबलपुर- राकेश सिंह
मुरैना- नरेन्द्र सिंह तोमर
सीधी- रीति पाठक