भोपाल

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिया ओबीसी को तोहफा, पूर्व सीएम ने जताया आभार

BIG NEWS - लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस ने दिया ओबीसी को तोहफा, पूर्व सीएम ने जताया आभार

less than 1 minute read
Mar 08, 2019
27% reservation to OBC quota

भोपाल. मध्यप्रदेश में OBC वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग पूरी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया। गौर ने कहा कि ओबीसी के लिए कमलनाथ ने बहुत बड़ा अवसर दिया है। ओबीसी होने के नाते कमलनाथ का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूं। मध्य प्रदेश में कई सालों से संविधान के अनुसार ओबीसी वर्ग के लोग 27 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे थे। कमलनाथ सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर बाबूलाल गौर बोले हर सरकार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने का अधिकार।

आदिवासियों के 1 लाख तक के कर्ज माफ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी वित्त विकास निगम से कर्ज लेने वाले आदिवासियों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह सरकार का बड़ा दांव है। पान की खेती में 500 बांस तक रियायती दर पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। उन्होंने इंदौर में कन्फेक्शनरी पार्क खोलने की भी बात कही है। प्रमोशन में आरक्षण पर उन्होंने कहा, मामला कोर्ट में है। ये केंद्र को भेजने का मुद्दा नहीं है।

कांग्रेस ने दिया 76 दिन का हिसाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने कहा, मैंने 76 दिन के काम का हिसाब सार्वजनिक किया है। भाजपा प्रदेश में 15 साल व मोदी पांच साल का हिसाब दें। उन्होंने 76 दिन में 83 वचन पूरा करने का दावा किया। बोले, शिवराज ओबीसी के थे, लेकिन आरक्षण नहीं बढ़ाया। हम ओबीसी को 27 व सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देंगे। यह कैबिनेट कमेटी तय करेगी। उन्होंने कहा, जो अधिकारी-कर्मचारी बीजेपी का बिल्ला जेब में रखकर काम कर रहे हैं, उनका तबादला नहीं होगा तो क्या पुरस्कार देंगे। जरूरत होगी तो और तबादले करेंगे।

Published on:
08 Mar 2019 12:24 pm
Also Read
View All