10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladli Behna Yojana: अब फिर आएंगे ₹1500! लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

Ladli Behna Yojana MP: मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के तौर पर जल्द ही खातों में डाले जाएंगे 1500 रूपए...।

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Ladli Behna Yojana MP: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए राहतभरी खबर सामने आ रही है। लाड़ली बहना योजना की मई महीने में दी जाने वाली 36वीं किस्त का बहनों को जोरों-शोरों के साथ इंतजार है। राज्य सरकार भी इस योजना की 36वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि के रूप में 1,500 मिलेंगे। बता दें कि हर महीने की 10 तारीख तक लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के खातों में सरकार पैसे ट्रांसफर करती है। वहीं अप्रैल के महीने में 12 तारीख को राशि जारी की गई थी। जानें कब मिलेगी 36वीं किस्त….

इस दिन जारी हो सकती है लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त

वैसे तो हर महीने की 10 तारीख तक प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर कर देती है लेकिन मई के महीने में 10 तारीख को रविवार पड़ रहा है। इसलिए 11 मई से 15 मई के बीच किस्त जारी होने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा रही हैं। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पिछले साल 5 मार्च 2023 को हुई थी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये योजना प्रदेश में लागू की थी।

ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स

1-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।

2- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

3- क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।

4- अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

5-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलता है। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की हकदार है। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। उनके पास स्वयं का बैंक खाता, बैंक खाते मे. आधार लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना भी जरूरी है।