भोपाल

Lok Sabha Election 2024 : भोपाल लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Bhopal Lok sabha Seat : देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को होगी वोटिंग ।

less than 1 minute read
Mar 16, 2024
bhopal lok sabha seat

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक मध्यप्रदेश में 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे और अगर भोपाल लोकसभा सीट की बात करें तो भोपाल में तीसरे चरण में चुनाव होंगे।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। भोपाल लोकसभा सीट की बात करें तो भोपाल सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है और वर्तमान में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह यहां से सांसद हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा का टिकट काटकर आलोक शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने अभी भोपाल से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है।


मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी।

Published on:
16 Mar 2024 08:20 pm
Also Read
View All