20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा केस में इंसाफ के लिए भोपाल में सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक

Twisha Sharma Case- पूर्व सैनिकों ने निकाली बाइक रैली, सीएम हाउस, राजभवन जाएंगे और इंसाफ की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपेगे

2 min read
Google source verification
Ex Servicemen Step Forward in Bhopal to Demand Justice in the Twisha Sharma Case

Ex Servicemen Step Forward in Bhopal to Demand Justice in the Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case- भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला देशभर में सुर्खियों में है। मामले में इंसाफ की मांग करते हुए अब पूर्व सैनिक भी आगे आ गए हैं पूर्व सैनिक संगठन वर्दी वेलफेयर सोसायटी ने शौर्य स्मारक से मार्च निकाला। वे अब राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

ट्विशा शर्मा केस में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक

ट्विशा शर्मा की मौत के केस में सोशल मीडिया में इंसाफ की मांग तेजी से उठ रही है। वहीं, पूर्व सैनिकों ने भी न्याय की मांग की है। ट्विशा शर्मा मामले को लेकर आज पूर्व सैनिकों ने रैली भी निकाली। वर्दी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह बाइक रैली निकाली जा रही है। शौर्य स्मारक से रवाना हुए पूर्व सैनिक सीएम हाउस, पुलिस मुख्यालय और राजभवन पहुंचेंगे और ट्विशा शर्मा केस में इंसाफ के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।

यह सामान्य मौत का मामला नहीं

पूर्व मेजर जनरल श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने कहा है कि यह सामान्य मौत का मामला नहीं है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

मृतका के पिता न​वनिधि शर्मा ने सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सामने मेरी मृत बेटी के चरित्र पर लांछन लगा रहीं हैं। यह कानून का भी उल्लंघन है। रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह अभी अग्रिम जमानत पर हैं और हमारी बेटी पर कीचड़ उछालकर वह कानूनी शर्तों को भी लांघ रही हैं।

मृत बेटी को भी बदनाम कर रही

बता दें कि बहू की मौत के आरोपों से घिरीं पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने सोमवार को ट्विशा शर्मा के मायकेवालों के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कई संगीन इल्जाम भी लगाए। मंगलवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने गिरीबाला के आरोपों के जवाब दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गिरीबाला सिंह अपने रसूख का बेजा इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर रही हैं। वे मेरी मृत बेटी को भी बदनाम कर रही हैं।

शव उतारने वालों के बयान नहीं…पोस्टमॉर्टम पर भी सवाल उठाया

ट्विशा शर्मा शर्मा के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम पर भी सवाल उठाया है। संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घर में काम करने वालों के साथ जिन्होंने शव नीचे उतारा, उनके भी बयान नहीं लिए। दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग दबा रहे हैं, इसलिए 7 दिन से एम्स में रखे शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।