भोपाल

Madhya Pradesh Budget : विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जमकर हंगामा

Madhya Pradesh Budget : मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के 6वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के विधायकों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों के लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में मोदी और ट्रंप का मुखौटा लगाकर आए भारत […]

3 min read
विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन हंगामेदार (Photo Source- Patrika Input)

Madhya Pradesh Budget :मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के 6वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के विधायकों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों के लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में मोदी और ट्रंप का मुखौटा लगाकर आए भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर विरोध जताया।

विधानसभा परिसर के बाहर विपक्षी विधायकों ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा पहनकर सांकेतिक नाटक भी किया। इसके अलावा कई विधायक हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

ये भी पढ़ें

एमपी में 01 अप्रैल से महंगी होगी बिजली! हर महीने इतना बढ़ सकता है आपका बिल

'भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश विरोधी'

विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन हंगामेदार (Photo Source- Patrika Input)

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को देश विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा अमेरिकी दबाव और उद्योगपतियों के आगे झुककर काम कर रही है। सिंघार ने कहा कि, इस ट्रेड डील से देश के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी सरकारें सिर्फ अपने फायदे के फैसले ले रही हैं और किसानों और आम लोगों को हितों की अनदेखी कर रही हैं।

जबलपुर ब्रिज और बिजली कंपनी पर निशाना

विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन हंगामेदार (Photo Source- Patrika Input)

विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए उमंग सिंघार ने बिजली कंपनी और सरकार पर निशाना साधा। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा- प्रदेश की कंपनियों कई शहरों में बचत और लाभ हो रहा है तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा- इसका फायदा आम लोगों को नहीं मिल रहा है। सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों फायदा पहुंचा रही है। जनता परेशान हो रही। सरकार को तत्काल को तत्काल बिजली कंपनियों पर लगाम लगाना चाहिए। वहीं जबलपुर के शहपुरा में गिरे रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ब्रिज की जांच रिपोर्ट और निर्माण एजेंसी पर पीडब्ल्यूडी मंत्री को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।

राहुल के दौरे की तैयारी जारी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, राहुल की दौरे की पूरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भोपाल में राहुल गांधी आ रहे हैं, बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों और किसानों के हित को लेकर राहुल किसानों और आम जनता तक अपनी बात पहुंचाएगे कि, कैसे ये सरकार इनके हितों के खिलाफ काम कर रही है।

हेमंत कटारे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने के चलते चर्चा में आए हेमंत कटारे सदन में प्रवेश करते वक्त मीडिया से बचते नजर आए। विधानसभा पहुंचे हेमंत कटारे से जब पत्रकारों ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि, मैं सब से बात करूंगा हर सवाल का जवाब दूंगा और मौके से निकल गए। लेकिन बाद में उन्होंने मीडिया बीच आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों के सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें

एमपी पुलिस भर्ती पर बड़ी खबर, 7 हजार 500 पदों के लिए 14 मार्च तक चलेंगे फिजिकल टेस्ट

Published on:
23 Feb 2026 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर