भोपाल

BREAKING: सिंधिया और दिग्विजय की लड़ाई में टली पहली लिस्ट, अब कल होगी घोषणा

BREAKING: सिंधिया और दिग्विजय की लड़ाई में टली पहली लिस्ट, अब कल होगी घोषणा

2 min read
Nov 01, 2018
madhya pradesh election congress candidate list 2 nov

भोपाल/दिल्ली। मध्यप्रदेश के दो दिग्गजों की लड़ाई का असर यह रहा कि आज जारी होने वाली कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची को टालना पड़ा। अब यह लिस्ट शुक्रवार को सुबह 11 बजे जारी होगी। सूत्रों के मुताबिक सभी के नाम लगभग तय हो चुके हैं।

खबर है कि आज जारी होने वाली कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची अब शुक्रवार को घोषित होगी। इसके पीछे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में हुई नोकझोंक बताया जा रहा है। दोनों में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद हो गया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। दिल्ली में बुधवार रात को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें शामिल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इस बैठक में राहुल गांधी के सामने उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

बनाना पड़ी कमेटी
इधर, दोनों की बहस लंबी खिंचने के बाद राहुल गांधी को तीन सदस्यीय कमेटी बनाना पड़ी। सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह और सिंधिया की खुली जंग से राहुल गांधी के चेहरे पर गुस्सा स्पष्ट नजर आ रहा था। तीन सदस्यीय कमेटी में अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल शामिल हैं। इस कमेटी ने रात ढाई बजे ही पूरे मामले को सुलझाने के लिए बैठक की थी। रात से मामला नहीं सुलझने के बाद गुरुवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।


आज शाम को आने वाली थी कांग्रेस की पहली सूची
मध्यप्रदेश में 28 दिनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस गुरुवार शाम तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक अब तक 230 नाम तय हो गए हैं। लेकिन, पहली सूची में करीब 80 नाम हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 का महामुकाबला शुरू हो गया है। 2 नवंबर से चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है, वहीं कांग्रेस कार्यालय में भी बैठकों का दौर जारी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सभी बड़े नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। इसके अलावा कई दावेदार भी मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे हुए हैं।


एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार
इधर, खबर है कि दोनों ही दल एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार कर रहे हैं। जबकि दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग तय कर लिया है। कांग्रेस पहले बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें

फिर सुर्खियों में दिग्विजय, अब सोनिया गांधी को लिखा लेटर हो गया वायरल, गर्माई राजनीति
Published on:
01 Nov 2018 04:29 pm
Also Read
View All