भोपाल

MP के राज्यपाल की तबीयत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Governor of Madhya Pradesh: एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Mangubhai C. Patel ) को तेज बुखार के चलते आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एम्स में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Aug 27, 2024

Mp news: मध्यप्रदेश के राज्यपाल (Governor of Madhya Pradesh) मंगूभाई पटेल की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां विशेष डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी।

एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Mangubhai C. Patel ) को तेज बुखार के चलते आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एम्स में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को उन्हें अचानक तेज बुखार (mp governor mangu bhai patel health updates) आ गया था, इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डाक्टरों की विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल फीवर की शिकायत के बाद एडमिट किया गया है। एम्स में राज्यपाल के भर्ती होने के कारण अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि मंगूभाई पटेल को अगस्त 2022 में भी बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय भी डाक्टरों ने वायरल बताया था। उन्हें कुछ समय के लिए आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया था।

राज्यपाल के हेल्थ अपडेट के लिए देखते रहें patrika.com

Updated on:
27 Aug 2024 09:39 am
Published on:
27 Aug 2024 09:38 am
Also Read
View All

अगली खबर