
मोहन सरकार के कैबिनेट के चेहरे तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में मंथन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर प्राथमिक मुहर लग गई। एक-दो दिन में नए चेहरों का ऐलान होगा। कैबिनेट में 16-18 चेहरे होंगे, जरूरत पर विस्तार होगा। कैबिनेट में युवा और चौंकाने वाले चेहरे होंगे। शिवराज मंत्रिमंडल के ज्यादातर चेहरों को फिर जगहर मिलने की संभावना कम है। शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम को संभव है।
रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन से भोपाल लौटे और स्टेट हैंगर से ही दिल्ली चले गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर भी वहीं थे। संगठन की सूची में इसमें विकल्प के रूप में कई नाम थे। नड्डा के निवास पर घंटेभर राजनीतिक विमर्श हुआ। इसमें 60 से कम उम्र वाले नेताओं पर फोकस है। संतुलन बैठाने के लिए कुछ वरिष्ठ शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले राजस्थान व छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई।
राकेश-प्रहलाद-कैलाश पर नेतृत्व साफ नहीं केंद्र से लौटे राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय पर नजरें टिकी हैं। इन पर केंद्रीय नेतृत्व का रुख साफ नहीं।
सिंधिया के खेमे से दो मंत्री हो सकते हैं। तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत संभावित। पहली बार के विधायकों को मंत्री बनाने पर विचार, बड़े नेताओं को हराने वालों की लॉटरी।
यह भी देखें