12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twisha Sharma Case: दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिम्नास्टिक बेल्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, AIIMS ने CBI को 11 पन्नों की सौंपी रिपोर्ट

Twisha Sharma Gymnastic Belt: ट्विशा शर्मा केस में जिम्नास्टिक बेल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। जांच में बेल्ट पर ट्विशा की त्वचा के अंश मिले हैं। AIIMS ने अपनी फाइनल रिपोर्ट CBI को सौंप दी है।
2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Gymnastic Belt

ट्विशा शर्मा केस में नया खुलासा (Photo-IANS)

AIIMS Postmortem Report: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब एक जरूरी जानकारी सामने आई है। इस मामले में शुरुआत से ही जिस जिम्नास्टिक बेल्ट को लेकर सवाल उठ रहे थे, अब उसकी जांच से मामले में नई कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। कोर्ट के आदेश पर ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम करने वाले दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फाइनल रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दी गई है, इसलिए इसमें क्या-क्या सामने आया है, इसकी पूरी जानकारी अभी बाहर नहीं आई है।सूत्रों की मानें तो जिम्नास्टिक बेल्ट की लैब जांच में उस पर ट्विशा की स्किन के टिश्यू मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये ट्विशा की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं।

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठे थे सवाल

ट्विशा की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत से जुड़े कई सवाल बने हुए थे। सबसे बड़ा सवाल उस जिम्नास्टिक बेल्ट को लेकर था, जिसके कथित तौर पर फंदे के रूप में इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। दरअसल, पहली बार पोस्टमार्टम के दौरान यह बेल्ट मेडिकल बोर्ड के सामने पेश ही नहीं की गई थी। इसी वजह से डॉक्टर यह साफ नहीं कर पाए थे कि ट्विशा की गर्दन पर मिले निशान इसी बेल्ट से बने थे या नहीं। बाद में इस मामले को लेकर सवाल उठे और ट्विशा के परिवार ने जांच और पोस्टमार्टम में खामियों का आरोप लगाया।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुआ दोबारा पोस्टमार्टम

जब यह मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया। जबलपुर स्थित हाई कोर्ट ने 22 मई को रिट याचिका संख्या 19119/2026 में ट्विशा की मौत के मामले में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद AIIMS नई दिल्ली के निदेशक ने पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाया। इसमें फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों को शामिल किया गया। मेडिकल बोर्ड ने 24 मई को ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया। बोर्ड ने करीब एक महीने तक मामले से जुड़े मेडिकल और फोरेंसिक पहलुओं की बारीकी से जांच की।व

11 पन्नों की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को दी

मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को अपनी 11 पन्नों की फाइनल रिपोर्ट CBI को सौंप दी। हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी दी गई है। डॉ. सुधीर गुप्ता ने रिपोर्ट के अंदर लिखी बातों को सार्वजनिक करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश के चलते रिपोर्ट गोपनीय है।

ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं ट्विशा शर्मा

ट्विशा शर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज गिरिबाला सिंह की बहू थीं। इस साल की शुरुआत में ट्विशा भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनकी मौत के बाद परिवार ने शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम के तरीके पर सवाल उठाए थे। परिवार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने AIIMS नई दिल्ली से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। बाद में मामले की जांच CBI को सौंप दी गई।