
Twisha Sharma Death Case: फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी गई (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्विशा की दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर से केस को नया मोड़ दे दिया है। दिल्ली एम्स (AIIMS) के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।
रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि कथित तौर पर फंदा बनाने में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू ट्विशा की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं। ये रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें ऐसा वैज्ञानिक सबूत मिला है, जो इस केस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पता चला है तकि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड 11 पन्नों की अपनी अंतिम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को दी। रिपोर्ट में लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर कहा गया है कि कथित जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर स्किन टिश्यू मौजूद थे। सूत्रों के हवाले से बताया कि इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी अनुपालन (कंप्लायंस) रिपोर्ट भेजी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि ट्विशा की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साबित नहीं हो पाया था कि जिम्नास्टिक बेल्ट और ट्विशा की चोटों के बीच कोई संबंध है। इसका कारण यह था कि जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के समय मेडिकल बोर्ड के सामने वह बेल्ट पेश करने में नाकाम रहे थे। इसके बाद, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों ने दोबारा जांच शुरू की।
-पहली पोसेटमार्ट रिपोर्ट के दौरान जांच अधिकारी द्वारा जिम्नास्टिक बेल्ट पेश न करने से संशय बना रहा।
-ट्विशा के परिवार की मांग पर MP हाई कोर्ट ने टि्वशा की डेडबॉडी का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की परमिशन दी।
-मामले में सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया।
-11 पन्नों की सीलबंद रिपोर्ट में मेटल रिंग वाली बेल्ट पर स्किन टिशू मिलने की पुष्टि।
इस मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब इस मामले में सभी की नजर CBI की अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस बहुचर्चित मामले की असली तस्वीर सामने ला सकती है।
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।
इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Updated on:
12 Jul 2026 03:36 pm
Published on:
12 Jul 2026 03:36 pm
