12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से बिगड़ी रेलवे की रफ्तार, इंदौर आने-जाने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट

Indian Railways : लगातार जारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। इससे इंदौर आने जाने वाली दर्जनभर ट्रेने प्रभावित हुई हैं। रेलवे की यात्रियों से अपील है कि, यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें।
2 min read
Google source verification
Indian Railways

Indian Railways (इंदौर आने-जाने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट Photo Source- Patrika)

Indore News : देश के दूसरे हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश का असर अब मध्य प्रदेश में खासकर इंदौर की रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। यहां लगातार जारी बारिश के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। सबसे अधिक प्रभावित वे ट्रेनें हैं, जिनका संचालन मुंबई, पुणे रूट से होता है। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई-पुणे सेक्शन में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाडिय़ों से चट्टानें और मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गया। सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है। इसका सीधा असर इंदौर आने-जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है।

इंदौर-दौंड के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कई दिनों से निरस्त

इंदौर-दौंड के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पिछले कई दिनों से निरस्त चल रही है, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि कल अवंतिका एक्सप्रेस निर्धारित समय पर इंदौर पहुंची, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। वहीं, इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस भी अपने तय समय से देरी से रवाना हुई। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से चली। रेलवे के अनुसार मौसम सामान्य होने तक ट्रेनों की समय-सारिणी प्रभावित रह सकती है।

बदल रहे रास्ते

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि,यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, वहां ट्रेनों का संचालन पूरी सतर्कता के साथ किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों की गति कम की जा रही है और कुछ सेवाओं का मार्ग भी बदला जा रहा है।

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि, यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस और समय की जानकारी अवश्य जांच लें। मौसम में सुधार होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य हो सकेगा। तब तक पश्चिम और मध्य भारत के कई रेल मार्गों पर देरी की स्थिति बनी रह सकती है।