इंटरनेशनल प्लेयर सुशील कुमार सहित प्रदेश की 30 खिलाड़ियों को NST अवार्ड

शुक्रवार को समन्वय भवन में लंदन ओलिंपिक के रजत विजेता पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2015, 6:43 PM IST
Olympic winner sushil kumar, restler sushil kumar,
Olympic winner sushil kumar, restler sushil kumar, olympic games, nst award, mp alok sanjar, mls vishwas sarang, bhopal rifle club, as singh, upendra jain, Players awarded, bhopal news, mp news
भोपाल। शुक्रवार को समन्वय भवन में लंदन ओलिंपिक के रजत विजेता पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सुशील कुमार भी सम्मानित हुए।

हर साल की तरह इस बार भी एनएसटी अवार्ड का आयोजन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की 30 खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन को देख रहे प्रमुख इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि इनमें खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षक, खेल पत्रकार, प्रमोटर्स एवं खेल संस्थान शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आलोक संजर, विधायक विश्वास सारंग, भोपाल राइफल क्लब के अध्यक्ष एएस सिंह देव के अलावा खेल संचालक उपेंद्र जैन, पूर्व संचालक डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, क्रिकेट अजितेश अर्गल के पिता केके अर्गल और महाराष्ट्र समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति संजय पांडे मौजूद थे।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित-
खिलाड़ी- सुशील कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, अमित सिंह गुसाई, प्रियांशु पांडे, मनीष उइके।
प्रतिभा- चिंकी यादव, अरुणिमा श्रीवास्तव, रिची डेविड, कोमलदीप कौर, अब्दुल समद।
कोच- खुशीद अली, नरेंद्र सिंह तोमर, तारिक खान, उदय कुमार यादव, संजय मिश्रा, भारत सिंह बांधेवाल।
लाइफ टाइम पुरस्कार- अनिल धूपर।
खेल प्रमोटर्स पुरस्कार- पीएस बुंदेला, एम एस तोमर, प्रमोद अवस्थी, संजीव अग्रवाल, शौकत अली।
खेलपत्रकार पुरस्कार- सुभाषचंद्र सातालकर दैनिक भास्कर इंदौर, विकास पांडे, कपीश दुबे। वीरेन्द्र कुमार ओगले, मुजीब फारुकी।
खेल संस्थान पुरस्कार- सागर पब्लिक स्कूल भोपाल, एलएनसीटी कॉलेज भोपाल।
विशेष पुरस्कार- गौरांशी शर्मा बैडमिंटन मप्र अकादमी।
Published on: