31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Sarpanch Election Results: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास बनीं सरपंच, 737 वोटों से मिली जीत

Medta Road Gotan Panchayat Election Result: पंचायत चुनाव में मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम सामने आ गए हैं। सबसे चर्चित परिणाम दधवाड़ा ग्राम पंचायत का रहा, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर ने 737 वोटों से सरपंच का चुनाव जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 31 Oct 2026, 9:38 AM IST

Surgyan Kanwar Sarpanch-gajendra singh shekhawat

सरपंच सुरज्ञान कंवर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। फोटो: पत्रिका

नागौर। पंचायत चुनाव में मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम सामने आ गए हैं। सबसे चर्चित परिणाम दधवाड़ा ग्राम पंचायत का रहा, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर ने 737 वोटों से सरपंच का चुनाव जीत लिया। इसके अलावा सभी 24 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने अपने-अपने सरपंच चुन लिए हैं।

दधवाड़ा से सुरज्ञान कंवर के अलावा देशवाल से प्रियंका चौधरी, हरसोलाव से सुनीता गुर्जर, जारोड़ा कलां से सरला, कडवासरों की ढाणी से सरिता, कुम्पड़ास से साबू देवी, गोटन से रविंद्र सिंह खोखर, बासनी सेजा से सुरेंद्र बापोडिया, भाटियों की ढाणी से रामनिवास ताड़ा, छापरी खुर्द से मांगीलाल, दत्ताणी से रामसिंह, ढावा से गरीब राम, गगराना से कैलाश, गंठिया से मोतीलाल, लाई से भुरकी देवी, लांबा जाटान से मगाराम डांगा, मांगलियावास से बादर राम, नोखा चांदावता से सरोज, ओलादन से महेंद्र सिंह, रियां श्यामदास से हरदयाल, रोल चांदावता से रुकड़ी, सिरसला से अनीता खिचड़, टालनपुर से मनीषा कंवर, टुंकलिया से शैलू राजपुरोहित सरपंच चुनी गई।

बता दें कि मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को हुए मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के इस पर्व में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कुल 90,170 पंजीकृत मतदाताओं में से 77,833 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 86.32 रहा। मतदान शुरू होते ही कस्बे सहित आसपास के गांवों के केंद्रों पर पुरुषों के साथ महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें लगी थीं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साह से मतदान किया।

कई केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक नजर आई। महिलाओं ने कहा कि गांव के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। बुजुर्ग महिलाओं से लेकर युवा बहू-बेटियों तक ने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाई।

मेड़ता रोड-गोटन: 24 ग्राम पंचायतों में कौन बना सरपंच?

ग्राम पंचायतनिर्वाचित सरपंच
बासनी सेजासुरेंद्र बापोडिया
भाटियों की ढाणीरामनिवास ताड़ा
छापरी खुर्दमांगीलाल
दधवाड़ासुरज्ञान कंवर
दत्ताणीरामसिंह
देशवालप्रियंका चौधरी
ढावागरीब राम
गगरानाकैलाश
गंठियामोतीलाल
गोटनरविंद्र सिंह खोखर
हरसोलावसुनीता गुर्जर
जारोड़ा कलांसरला
कडवासरों की ढाणीसरिता
कुम्पड़ाससाबू देवी
लाईभुरकी देवी
लांबा जाटानमगाराम डांगा
मांगलियावासबादर राम
नोखा चांदावतासरोज
ओलादनमहेंद्र सिंह
रियां श्यामदासहरदयाल
रोल चांदावतारुकड़ी
सिरसलाअनीता खिचड़
टालनपुरमनीषा कंवर
टुंकलियाशैलू राजपुरोहित