31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Sarpanch Election: राजस्थान में सरपंच चुनाव के बीच 150 मत पत्र चोरी, अब इस ग्राम पंचायत में दोबारा होगा मतदान

Bhavi Gram Panchayat Repolling: राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतपत्र चोरी होने का ऐसा मामला सामने आया कि पूरी ग्राम पंचायत का मतदान ही निरस्त करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 31 Oct 2026, 8:19 AM IST

Jodhpur Panchayat Election

धरने पर बैठे ग्रामीण (फोटो-पत्रिका)

जोधपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतपत्र चोरी होने का ऐसा मामला सामने आया कि पूरी ग्राम पंचायत का मतदान ही निरस्त करना पड़ा। जोधपुर जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति के भावी ग्राम पंचायत में बूथ संख्या 12 से करीब 150 बैलेट पेपर चोरी करने की घटना के बाद काफी देर तक मतदान बाधित रहा और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई।

अब जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आलोक रंजन ने देर रात आदेश जारी कर 2 नवंबर को भावी ग्राम पंचायत के सभी सात बूथों (9 से 15) पर पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है। सरपंच और 11 वार्ड पंच पदों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आठ वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन के चलते वहां मतदान नहीं होगा। मतदान के बाद 2 नवंबर को ही मतगणना होगी। वहीं, उपसरपंच का चुनाव अब 3 नवंबर को कराया जाएगा।

ये है पूरा मामला

बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में सरपंच मतदान के दौरान शुक्रवार अपराह्न बूथ-12 से अज्ञात व्यक्ति 150 बैलेट पेपर चुरा ले गया। इससे वहां बवाल हो गया। तलाश के बाद सभी बैलेट पेपर मिल गए, लेकिन उनमें एक ही प्रत्याशी के आगे मोहर लगी हुई थी। निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग और विरोध में मतदान छोड़ ग्रामीण धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस तैनात की गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बिलाड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल, भावी ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए सोहनी देवी और ममता आमने-सामने हैं। दोपहर एक बजे एक विद्यालय में बूथ 12 से मतपत्र चोरी होने हो गए। इससे हड़कंप मच गया। जेएनवीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौधरी मौके पर पहुंचा और आपत्ति जताई। प्रत्याशी सोहनदेवी उनकी मां है। ग्रामीण भी मतदान छोड़कर एकत्रित हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे दिया। नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच की मांग की मांग करने लगे।

दिव्यांग मतदाता के साथ आया था मतपत्र चुराने वाला

उपखण्ड मजिस्ट्रेट मदाराम पटेल, जिला परिवहन अधिकारी मृदुला शेखावत, पुलिस उपाधीक्षक मनीष देव व विकास अधिकारी विक्रम सिंह राजपुरोहित भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान दल से घटना की जानकारी ली। रिटर्निंग अधिकारी ने पुलिस में एफआइआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि दोपहर में बूथ-12 से मतपत्र चोरी होने की सूचना मिली। एक अज्ञात व्यक्ति दिव्यांग मतदाता को वोट करवाने के लिए मतदान कक्ष में लाया और इस दौरान 150 मतपत्र चुराकर भाग गया।

एक प्रत्याशी के पक्ष में लगे मिले बैलेट पेपर

तलाश के बाद सभी बैलेट पेपर मिल गए। इन सभी पर एक प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर मोहरें लगी हुईं थी। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान भी की गई है। हालांकि नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

इनका कहना

भावी में एक बूथ से एक व्यक्ति 100 से 150 बैलेट पेपर ले गया था। जो बाद में मिल गए। उन पर एक प्रत्याशी के पक्ष में मोहर लगी हुईं थी। एफआइआर दर्ज कराई गई है। मतदान दल की भूमिका की जांच की जाएगी। चूंकि मतदान पूरा नहीं हो पाया इसलिए दुबारा मतदान कराया जाएगा।
-आलोक रंजन, जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर