वहीं, इससे पहले शिवानी ने एक और वीडियो शेयर किया था, इसमें भी वह रोती हुई दिखी और बोलीं, "हम किसी और से क्या कह सकते हैं जब हमारे देश के लोग ही हमें गलत बोल रहे हैं तो। कई ने तो हमें कहा था कि ये अपने व्यूज बढ़ाने के लिए तुम्हारा इस्तेमाल करेगा और बाद में तुम्हारी की बुराई करेगा। उस समय हमने किसी की बात नहीं मानी, लेकिन अब वह सब सच साबित हो गया है। मुझे लगता है कि इन्हें भारत से प्यार नहीं है। इन्होंने हमें पागल बनाया। मार्विन ने हमसे पूछा भी था कि फॉलोअर्स कैसे बढ़ते हैं?" अब उनका ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।