31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ को लेकर किया पोस्ट, लिखा- आपकी टिप्पणी ने मुझे तकलीफ पहुंचाई

Abhijeet Dipke Post: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद अभिजीत दीपके ने सिंगर के नाम एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अतीत की एक बात पर अपनी असहमति जताते जताई है और कहा कि वह दिलजीत के बड़े फैन हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 31 Oct 2026, 7:19 AM IST

Abhijeet Dipke Post for Diljit Dosanjh after Delhi Concert said you hurt me but i am your fan

अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ को लेकर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@diljitdosanjh)

Abhijeet Dipke Post for Diljit Dosanjh after Delhi Concert: पॉपुलर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने गानों और शानदार लाइव कॉन्सर्ट्स के चलते दुनियाभर में छाए हुए हैं। बीती रात 30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत का एक भव्य कॉन्सर्ट हुआ, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस कॉन्सर्ट के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, इसी बीच 'सीजेपी' (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ के नाम एक खुला नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने सिंगर के लिए अपने पुराने जुड़ाव, उनके काम की तारीफ और अतीत में हुई एक बात पर अपनी भावनाओं को खुलकर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिंगर की उन्हें एक टिप्पणी से दुख पहुंचा था।

अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ के लिए किए गए पोस्ट में क्या लिखा?

अभिजीत दीपके ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने शुरुआत में दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट और उनके पिछले अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि जून के महीने में जब वह लोग किसी विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे, तब दिलजीत की एक टिप्पणी से उन्हें थोड़ी ठेस पहुंची थी। लेकिन, उन्होंने साफ किया कि यह नाराजगी किसी व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से नहीं थी, बल्कि इसलिए थी क्योंकि वह दिलजीत को एक ऐसे इंसान के रूप में देखते हैं जो हमेशा नेक मकसदों के लिए आवाज उठाते हैं।

अभिजीत ने अपने पसंदीदा कलाकार की तारीफ करते हुए लिखा, "सच कहूं तो, मैं हमेशा से आपका प्रशंसक रहा हूं, और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। मैं आज भी आपका संगीत सुनता हूं। असल में, इस मई में भारत लौटने से ठीक पहले, मैं शिकागो में आपके कॉन्सर्ट में भी गया था- सिर्फ आपका गाना सुनने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि एक इंसान के तौर पर मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं।"

अभिजीत ने आगे लिखा, "आपका साहस, आपकी सच्चाई, और जिस तरह से आपने अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को वैश्विक मंच तक पहुंचाया है- ये वो बातें हैं जिनके लिए मैं हमेशा आपकी तारीफ करता रहा हूं। शायद इसीलिए आपकी उस टिप्पणी से मुझे थोड़ी तकलीफ हुई, क्योंकि मैं हमेशा से आपका बहुत सम्मान करता आया हूं। लेकिन एक असहमति या गलतफहमी की वजह से, आपके लिए मेरे मन में जो सम्मान और प्रशंसा है, वह कम नहीं हो जाती।"

"छोटा भाई समझकर इन बातों को यहीं भुला दीजिए"

अपने इस लंबे और मैसेज के आखिर में अभिजीत दीपके ने बेहद प्यारे अंदाज में गिले-शिकवे मिटाने की बात कही। उन्होंने दिलजीत को 'पाजी' (बड़े भाई) संबोधित करते हुए लिखा कि एक छोटा भाई समझकर इन पुरानी बातों को यहीं भुला देना चाहिए। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने दिलजीत के ही एक लोकप्रिय गाने की पंक्तियों- "गबरू ता वैरी नू वी मीठा बोलदा, नी तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिये"- का इस्तेमाल करते हुए अपने प्रेम और सम्मान को जाहिर किया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।