31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP और क्रिटिक्स पर जमकर बरसे दिलजीत दोसांझ, बोले- पंजाबियों को ना सिखाओ कैसे लड़ते हैं लड़ाई

Diljit Dosanjh Dig CJP: दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी और अपने क्रिटिक्स पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दो टूक कहा कि पंजाबियों को लड़ाई लड़ना मत सिखाओ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 31 Oct 2026, 9:10 AM IST

Diljit Dosanjh Dig CJP abhijeet dipke and i am An Artist Remark said not Teach Punjabis How To Fight

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में दिया बयान (Photo Source- Instagram/@diljitdosanjh)

Diljit Dosanjh Dig On CJP Protest: देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के पहले दिन का शो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के बीच परफॉर्म करते हुए दिलजीत ने अपने ऊपर हो रही आलोचनाओं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों का बेहद तीखा और स्पष्ट जवाब दिया है। मंच से बात करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि उनके शांत रहने या न्यूट्रल रहने के फैसले को उनकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने दिया बेबाक बयान

शुक्रवार 30 अक्टूबर बीती रात दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान दिलजीत ने अपने उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने एक फैन के सवाल पर कहा था कि "मैं सिर्फ एक आर्टिस्ट हूं, भाई"। उस दौरान एग्जाम पेपर लीक प्रोटेस्ट पर सीधा रुख न अपनाने के कारण CJP के लीडर अभिजीत दीपके समेत कई लोगों ने उन पर 'दोगलेपन' का आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए दिलजीत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यदि वह चुप हैं, तो उन्हें चुप ही रहने दिया जाए।

दिलजीत ने मंच से अपने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा, "मैं आप सभी से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं, भाई। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप रहने दो। मैं आप सभी का सपोर्ट करता हूं। लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।"

इसके साथ ही उन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म 'सतलुज' (जिसे पहले 'पंजाब 95' के नाम से जाना जाता था) का मजाक उड़ाए जाने पर भी कड़ा विरोध जताया। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 80 और 90 के दशक में पंजाब में गैर-कानूनी हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। दिलजीत ने कहा कि जिस फिल्म और मुद्दे के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी, मंच पर उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है। लेकिन, तमाम नफरत के बावजूद उन्होंने अपने फैंस के लिए हमेशा प्यार बनाए रखने की बात कही।

सेंसरशिप और 'सतलुज' फिल्म का विवाद

बता दें, हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सतलुज' को सिनेमाघरों और ओटीटी रिलीज के दौरान काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। सेंसरशिप के लंबे चक्करों के बाद जब यह फिल्म जुलाई में जी5 पर रिलीज हुई थी, तो इसे महज दो दिन के अंदर ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था, जिसकी फ्री स्पीच के समर्थकों ने कड़ी आलोचना की थी। दिल्ली के इस लाइव कॉन्सर्ट में दिलजीत के इन बेबाक और जोशीले अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनी कला, संस्कृति और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखना अच्छी तरह जानते हैं।

दिल्ली पुलिस पर अभिजीत ने कसा था तंज

बता दें, जब खबरें थीं कि दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को इजाजत नहीं दी है। उस वक्त इस खबर को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा था- कॉन्सर्ट्स से भी डर लगता है?