भोपाल

सड़क पर प्रेस कांफ्रेस कर बीजेपी ने किया सोनिया-राहुल पर बड़ा हमला, विरोध करने पहुंच गए कांग्रेसी

सड़क पर प्रेस कांफ्रेस कर बीजेपी ने किया सोनिया-राहुल पर बड़ा हमला, विरोध करने पहुंच गए कांग्रेसी
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 1:52 PM IST
ELECTION 2018
Madhya Pradesh polls 2018 sambit patra lashes out at Congress

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले माह 28 नवंबर को चुनाव है। इससे पहले ही पार्टियों में जुबानी जंग भी बढ़ गई है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हमारे पास गांधी परिवार की सच्चाई सामने लाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने सोनिया गांधी को नंबर एक और राहुल गांधी को नंबर दो आरोपी बताया। इधर, पात्रा की प्रेस कांफ्रेस से पहले ही वहां पर कुछ कार्यकर्ता पहुंच गए, जहां पर उन्होंने हंगामा किया। वे पात्रा की प्रेस कांफ्रेंस का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि आचार संहिता का उल्लंघन कर एमपी नगर में सड़क पर यह प्रेस कांफ्रेंस की गई है।


बीजेपी ने शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह बिल्डिंग भ्रष्टाचार की इमारत है। कई सालों तक गांधी परिवार ने देश को लूटने का काम किया है। पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ही पचास हजार रुपए के मुचलके पर बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी नंबर एक तो राहुल गांधी नंबर दो आरोपी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की इस इमारत के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब देना चाहिए।

पहले भी उठ चुका है सवाल
नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर पहले भी कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं। इससे पहले बीजेपी के राज्यसभा सद्य सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर धोखाधड़ी और रकम में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। स्वामी का आरोप था कि आरोपितों ने यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मात्र 50 लाख रुपए की रकम देकर एसोसिएट जर्नल्स से काग्रेस के माध्यम से वसूली जाने वाली 90.25 करोड़ की रकम का अधिकार हासिल किया है।


जेल से कुछ ही दूर है राहुल-सोनिया
पात्रा ने कहा कि हमारे पास गांधी परिवार की सच्चाई सामने लाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। मध्यप्रदेश के लोगों को इनका असली चेहरा देखना चाहिए।

और क्या बोले पात्रा
-गांधी परिवार ने मध्यप्रदेश को लूटा, कई दशकों तक इस परिवार ने देश को लूटने का काम किया।
-एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग के पास खड़े होकर पात्रा ने कहा कि मेरे पीछे नेशनल हेराल्ड की बिल्डिंग है जो भ्रष्टाचार की स्मारक है।


कांग्रेस ने किया विरोध
इधर, संबित पात्रा एमपी नगर में सड़क पर हुई प्रेस कांफ्रेस का कांग्रेस ने विरोध किया है। वे प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही वहां पहुंच गए। उनका आरोप था कि खुले में प्रेस कांफ्रेंस करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

कलेक्टर बोले- परमीशन ली थी
इधर, आचार संहिता के उल्लंघन पर माहौल गर्माने पर कलेक्टर सुदाम खाड़े का बयान आया है। उनका कहना है कि बीजेपी ने इसके लिए अनुमति ली थी।

Updated on:
27 Oct 2018, 1:52 PM IST
Published on: