भोपाल

MP: सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, अब नहीं कटेगा वेतन

अकाउंट में आएगी पूरी सैलरी, सरकार ने बदले प्रोबेशन पीरियड के नियम

2 min read
Aug 18, 2022

भोपाल. मध्य प्रदेश राज्य में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के एक नियम में बदलाव करते हुए कर्मचारियों की पूरी सैलरी देने का रास्ता साफ कर दिया है। इस सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को वेतन देने के मामले में प्रोबेशन पीरियड के नियमों में संसोधन कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार के द्वारा बदले गए नियमों का फायदा नई नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को होगा। अब इन कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलेगा और उसी दिन से मिलेगा जिस दिन से उनकी नियुक्ति हुई है। प्रदेश में पिछले 3 सालों में 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। पुराने नियम के तहत इनको पूरा वेतन नहीं मिलता था जो नियम बदलने के बाद उनकी 100 फीसदी सैलरी अब उनके खाते में आएगी।

दरअसल 2019 में कमलनाथ सरकार ने नव नियुक्त कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड को बढ़ा दिया था। इसके साथ ही कर्मचारियों को नियुक्ति के पहले साल 70 प्रतिशत मिनिमम पेस्केल का वेतन दिया जाना, दूसरे वर्ष में उसे 80 फासदी और तीसरे साल में 90 फीसदी करने का प्रवाधान किया था। इसतरह से इन कर्मचारियों को उनकी सर्विस के चौथे वर्ष से ही पूरी सेलरी मिलती थी।

अब जान लेते हैं कि आखिर प्रोबेशन पीरियड क्या होता है। यह वह अवधि दो साल की होती है। जो नियुक्ति के साथ ही शुरू हो जाता है। नियुक्ति होते ही कर्मचारी को पहले महीने से ही वेतन तो मिलता है लेकिन वह पूरा नहीं होता। उसका पूरा वेतन प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद ही दिया जाता है। सरकार के नियम में संसोधन की खबर से प्रदेश में काम कर रहे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों लाभ होगा साथ ही आने वाले समय में भर्ती होने वाले सभी कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Published on:
18 Aug 2022 07:51 pm
Also Read
View All