
भोपाल। भाजपा-कांग्रेस ने टिकट तय होने से पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 43 दिन में मध्यप्रदेश के पांच और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चार दौरे किए। उन्होंने मध्य, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, विंध्य और मालवा-निमाड़ को नाप लिया।
राहुल का फोकस सॉफ्ट हिंदुत्व की छाप छोडऩे और आम मतदाताओं से जनसंवाद पर रहा। शाह ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ज्यादा ताकत लगाई।
अमित शाह का प्रदेश दौरा....
25 सितंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हुए।
06 अक्टूबर - इंदौर में महाजनसंपर्क के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन और जाबरा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से किया संवाद।
09 अक्टूबर - शिवपुरी में ग्राम-नगर केंद्र के पालक संयोजकों की बैठक। गुना में रोड शो। ग्वालियर में युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए।
14 अक्टूबर - होशंगाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन। भोपाल में पदाधिकारियों के साथ बैठक।
15 अक्टूबर - भोपाल में मुख्यमंत्री और संघ पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा। खजुराहो और सतना में कमल शक्ति संवाद। रीवा में कार्यकर्ता सम्मेलन। डिंडोरी में जनजातीय सम्मेलन। जबलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन।
कब, कहां गए राहुल...
17 सितंबर - भोपाल में रोड शो किया। भेल दशहरा मैदान पर 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
29 सितंबर - चित्रकूट में कामतानाथ की परिक्रमा और पूजा-अर्चना। सतना और रीवा में रोड शो और जनसभाएं।
30 सितंबर - रीवा जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और सभाएं।
05 अक्टूबर - मुरैना में रोड शो और जनसभा की। जबलपुर में नर्मदा आरती किया।
15 अक्टूबर - दतिया में मां पीताबंरा के दर्शन। दतिया, श्योपुर, मुरैना में रोड शो और सभाएं। 16 अक्टूबर - ग्वालियर में मंदिर और गुरुद्वारा गए। रोड शो और जनसभा की।
29 अक्टूबर - उज्जैन में महाकाल दर्शन और रोड शो। झाबुआ में सभा व इंदौर में रोड शो।
30 अक्टूबर - महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली गए। धार और खरगौन में रोड शो व जनसभाएं।