भोपाल

MP ELECTION 2018: ‘पत्रिका चेंजमेकर’ ने दी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की ताकत

दक्षिण-पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप खंडेलवाल से बातचीत....

2 min read
Nov 17, 2018
MP ELECTION 2018: 'पत्रिका चेंजमेकर' ने दी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की ताकत

भोपाल। पत्रिका चेंजमेकर अभियान से जुड़े और लगातार अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रदीप खंडेलवाल अब चुनाव मैदान में हैं। वे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं। पत्रिका ने खास बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

प्रश्न: पत्रिका चेंजमेकर अभियान ने किस तरह आपके जीवन को एक नई राजनीतिक दिशा दी?

खंडेलवाल: पत्रिका चेंजमेकर अभियान से जुडऩे के बाद लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई और गलत के विरोध में आवाज उठाने लगा। फिर लगा कि चेंजमेकर बनकर समाज में बदलाव किए जा सकते हैं और आम जन की समस्याओं और शोषण को रोका जा सकता है।

प्रश्न: आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं?
खंडेलवाल: अवैध अतिक्रमण, बेरोजगारी, खराब और खुदी हुई सड़कें, हरियाली को उजाड़ा जाना, बारिश में घरों में जलभराव, असामाजिक गतिविधियां आदि क्षेत्र की बड़ी समस्याएं हैं।

प्रश्न: इनके निवारण के लिए आपका विजन क्या है?
खंडेलवाल: अतिक्रमण को सख्ती से रोकना, लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके ही दरवाजे पर करना, पानी, बिजली, सड़कों की स्थिति को सुधारना, सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक किया जाना, सररकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार जरूरी है।

प्रश्न: आप स्मार्ट सिटी के पक्षधर हैं या विरोध में?
खंडेलवाल: नव निर्माण और विकास होना चाहिए, लेकिन व्यवस्थित हो। आम जनता को सुविधाएं मिलें। पेड़ काटने से पहले सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू कर पहले एक के बदले चार पौधे लगाएं फिर काटें।

प्रश्न: क्षेत्र के विकास के लिए क्या कोई प्लान है?
खंडेलवाल: क्षेत्र के विकास के लिए स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की व्यवस्था हो। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ और सामग्री उपलब्ध हो। पेयजल की हर घर में पहुंच हो।

प्रश्न: कोर टीम में कौन लोग हैं?
खंडेलवाल: जनता के बीच के युवा, बुजुर्ग, महिला मेरी कोर टीम में शामिल है।

प्रश्न: मतदाता आपको क्यों चुने?
खंडेलवाल: जनता अब बदलाव चाहती है। सभी दलों को जनता ने देख लिया। जनसंपर्क के दौरान लोग खुद मुझे अपनी परेशानियां बता रहे हैं।

प्रश्न: चुनाव लडऩे का उद्देश्य क्या है?
खंडेलवाल: विकास जनता का न होकर नेताओं का होने जैसी चीजें आम हो गई हैं। जनसेवकों द्वारा ही जनता को परेशान किया जा रहा है। यह सब देखकर एक बदलाव लाने के लिए चुनाव लडऩे का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें

MP ELECTION 2018: भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला
Published on:
17 Nov 2018 07:58 am
Also Read
View All