भोपाल

प्रदर्शन के दौरान बेसुध हुईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं

Mahila Congress Protest महिलाओं ने बैरिकेड तोड़कर राजभवन की ओर दौड़ लगा दी।

2 min read
Aug 28, 2024
Mahila Congress Protest

Mahila Congress Protest Mahila Congress President Vibha Patel Nari Nyay Andolan एमपी में बुधवार को महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल बेसुध हो गईं। वे एकाएक जमीन पर गिर गईं। अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और उमस की वजह से उन्हें चक्कर आ गए थे।

मध्यप्रदेश में जो काम कांग्रेस के बड़े बड़े नेता नहीं कर पाए, वह महिलाओं ने कर दिखाया। राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने नारी न्याय आंदोलन के रूप में प्रदेश में महिलाओं के मुद्दों को उठाया। बाद में वे राजभवन की ओर बढ़ीं। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो महिलाओं ने बैरिकेड तोड़कर राजभवन की ओर दौड़ लगा दी। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

एमपी कांग्रेस प्रदेश में अपनी स्थिति सुधारने के लिए जन आंदोलनों का सहारा ले रही है। कांग्रेस, प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक आदि पुलिस का बैरिकेड नहीं लांघ सके पर महिला कार्यकर्ताओं ने साहस और चतुराई दिखाकर यह कर दिखाया।

कांग्रेस के अभी तक के प्रदर्शन में जहां बैरिकेड पर चढ़ते ही पुलिस उनपर बल प्रयोग कर देती थी वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने यह बाधा कुछ अलग तरह से पार की। महिला कांग्रेस ने बुधवार को नारी न्याय आंदोलन का आगाज किया।

इस दौरान जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा से राज भवन तक पैदल मार्च किया। रोशनपुरा चौराहे से जैसे ही महिलाएं आगे बढ़ीं, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनको रोक लिया। कार्यकर्ता, पुलिस से हुज्जत करने लगीं। इस बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल सहित कुछ अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े और राजभवन की ओर दौड़ लगा दी। यह देखकर पुलिस भी उनके पीछे-पीछे दौड़ी।

यहां पुलिस ने हाथ में एक बैनर उठा रखा है। इस पर लिखा हुआ है- बलवाइयों, आपका मजमा गैरकानूनी है, तितर बितर हो जाइए, बल प्रयोग किया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2024 03:11 pm
Published on:
28 Aug 2024 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर