भोपाल

कभी भी हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एमपी में बदल जाएंगे कई IAS अफसर, कलेक्टर

Many IAS Officers, Collectors will be Transferred: आज मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं तबादला आदेश, एसीएस, पीएस, सचिव की बदलेगी जिम्मेदारी, IAS अफसरों और कलेक्टर के होंगे ट्रांसफर
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2025, 11:02 AM IST
major administrative surgery in mp anytime many IAS officers collectors will be Transferred
एमपी में कभी भी हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, तीन स्तरों पर ट्रांसफर की तैयारी

मध्य प्रदेश में सोमवार के बाद कभी भी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। कई जिलों में आइएएस बदले जाने हैं। खासकर मंत्रालय में कुछ एसीएस, पीएस और सचिवों की जिम्मेदारी बदली जानी है तो कई कलेक्टरों को बदला जाएगा। शासन स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हैं।

सोमवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का इंतजार किया जा रहा था। बता दें कि मतदाता सूची को लेकर काम चल रहा था। कलेक्टरों के तबादले आयोग की अनुमति के नहीं किए जा सकते थे। दूसरे स्तर पर भी तबादलों के लिए इंतजार किया जा रहा था।

तीन स्तरों पर बदलाव

सीएमओ: मुख्यमंत्री कार्यालय में कुछ नए अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है।

एसीएस-पीएस व सचिव: मंत्रालय स्तर पर कुछ विभागों के एसीएस, पीएस, सचिव बदले जाने हैं तो कुछ विभागों में सेवानिवृत्ति के चलते जनवरी में खाली हो रहे पदों पर भी नियुक्तियां होनी हैं।

कलेक्टर: राजस्व महाभियान, जन कल्याण अभियान, पर्व में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले हटेंगे। बेवजह चर्चा में रहे कुछ कलेक्टरों को भोपाल बुलाया जा सकता है।


Updated on:
6 Jan 2025, 11:02 AM IST
Published on: