भोपाल

MP Election 2018 : भाजपा के घोषणा पत्र में ये मुद्दे हो सकते हैं शामिल! अब MP में इस दिन होगा जारी…

16 नवंबर को पीएम मोदी का मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद...

2 min read
Nov 14, 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में नाम वापसी का समय भी खत्म हो चुका है। इसी दौरान जहां कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र वचनपत्र के नाम से कुछ दिन पहले जारी कर दिया है। वहीं चर्चा है कि भाजपा अपना घोषणा पत्र यानि मैनिफेस्टो 17 नवंबर को जारी करने जा रही है।

यह घोषणापत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। चर्चा है कि यह घोषणापत्र में महिलाओं, युवा, किसान सहित हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

MP Election News 2018 : कांग्रेस बनाने जा रही है इस राज्य में सरकार, भाजपा चारों खाने चित्त!


शुभ मुहूर्त का इंतजार!...
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा कुछ समय से शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रही है। इसी के चलते घोषणा पत्र जारी करने में समय लग रहा है। जबकि जानकारों की माने तो ऐसा लगता है कि भाजपा कांग्रेस के वचन पत्र का पूरा आंकलन करने के बाद ही उसके काट के आधार पर अपना वचन पत्र तैयार करने के मूड में दिखती है। ऐसे में भाजपा अब जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी।

जानकारी के अनुसार घोषणापत्र के लिए भाजपा को करीब 31 हजार सुझाव मिले थे। वहीं 23 लाख सुझाव समृद्ध एमपी अभियान के तहत मिले। ऐसे में भाजपा का कहना है कि जनता की ओर से मिले प्रमुख सुझावों को बीजेपी घोषणापत्र में शामिल करेगी।
वहीं ये भी सूचना आ रही है कि 16 नवंबर को पीएम मोदी मध्यप्रदेश में चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसके ठीक अगले दिन भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

वहीं इससे पहले कांग्रेस अपना मैनिफेस्टो यानि वचनपत्र जारी कर चुकी है और इसमें आरएसएस को लेकर कहीं गई बातों में उलझ भी चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र की सबसे ख़ास बात...

: किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने के साथ-साथ किसानों को डीजल-पेट्रोल ख़रीद में छूट देने का भी वादा किया गया है।

: 81 लाख किसानों का 75 हजार 800 करोड़ का कर्ज़ माफ़ करने का वादा।

: वहीं पार्टी ने अपने वचन पत्र में महिला सुरक्षा और महिलाओं की प्रगति पर खास ध्यान दिया है।

: इसमें व्यापम को बंद करने की बात भी कही गई है।

वहीं ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 50 रथ निकालकर लोगों से प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए राय मांगने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत भाजपा की ओर से विभिन्न माध्यमों द्वारा सुझाव मांगे गए थे। अब भाजपा उन सुझावों के आधार पर अपना घोषणा पत्र सामने ला सकती है।

ये भी पढ़ें

Assembly Election 2018: यहां फंस गए चुनावी समीकरण! कांग्रेस को मिली सफलता तो भाजपा की बढ़ीं मुश्किलें…
Updated on:
15 Nov 2018 03:49 pm
Published on:
14 Nov 2018 05:01 pm
Also Read
View All