भोपाल

ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के साथ कई परेशानियों को किया जाएगा दूर, शुरु किया गया अभियान

ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस निर्माण, टैक्स असेसमेंट महित अन्य मु्दों पर आ रही मस्याओं को हल किया जाएगा.....
less than 1 minute read
• •
Sep 27, 2021
driving-licence_1552003595.jpeg
learning license

भोपाल। प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं चेकपोस्ट में विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए 29 सितंबर तक सुराज दिवस का आयोजन किया जाएगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशन आयोजित सुराज दिवस के तौर पर इन दिनों में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस निर्माण, टैक्स असेसमेंट महित अन्य मु्दों पर आ रही मस्याओं को हल किया जाएगा। रिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन बताया कि सीएम हेल्पलाइन से ले प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से दफ्तर बुलाकर कायतों का निराकरण होगा।

76 हजार से अधिक लर्निंग लाइसेंस बने

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने बताया कि विभाग द्वारा हाल ही में प्रारंभ की गई ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस योजना के तहत भोपाल सहित अन्य सेंटरों में अब तक 94571 आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन मिले। इनमें से 76292 आवेदक लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर चुके हैं सूरज दिवस आयोजन के समय ऐसे आवेदकों की भी शिकायतों का निराकरण होगा जिनके खाते से पैसे कट गए थे लेकिन प्रक्रिया अधूरी रह गई थी।

Published on:
27 Sept 2021 02:35 pm