21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 हजार किमी दूर क्यों गूंज रहा भारत में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, उमंग सिंघार ने किया खुलासा

Umang Singhar अमेरिका में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर हो रहे जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने बताई इसकी वजह
2 min read
Google source verification
Umang Singhar

उमंग सिंघार (फोटो सोर्स: Patrika)

Umang Singhar करीब 12 हजार किमी दूर अमेरिका में भारत में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गूंज रहा है। वहां लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए जोरदार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने इसकी वजह बताई है। उनका कहना है कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों के प्रति लोग बहुत सजग हो चुके हैं। इसके लिए वे हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने हर नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहने की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी करने वालों खिलाफ लड़ती रहेगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के आंकड़े साझा किए हैं। इसके अनुसार, 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहले और दूसरे चरण के दौरान मतदाता सूचियों से करीब 7.2 करोड़ नाम हटाए गए थे।

शिकागो में रहने वाले भारतीय प्रवासी समुदाय ने किया विरोध

भारत के सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकजुट होकर चुनाव आयोग का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को अमेरिका के शिकागो में भी SIR के विरोध में प्रदर्शन किया गया। अनेक प्रवासी भारतीयों ने वाणिज्य दूतावास के बाहर भारत में मतदाता सूची से कथित तौर पर अवैध तरीके से नाम हटाए जाने की खिलाफत की। प्रदर्शन के दौरान ‘जय भीम’, ‘जय सावित्री’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए।

शिकागो में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने से नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दोबारा शामिल करने और पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की मांग की।

मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा निशाना

अमेरिका में हुए इस प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के हक में आवाज अब मुखर होने लगी है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

अमेरिका के शिकागो में भी अब भारत में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गूंज रहा है! देखिए, कैसे मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों के बीच नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किए जाने की चिंता देश से इतने दूर तक पहुंच गई है।

‘जय भीम’, ‘जय सावित्री’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष और लोकतंत्र के संरक्षण की आवाज हैं।

लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है, हर नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी वोट चोरी करने वालों खिलाफ लड़ती रहेगी।

जय भीम, जय संविधान, जय कांग्रेस।