
इसी प्रकार पूरे माह में कई व्रत पर्व भी रहेंगे। मार्च में शहरवासियों को प्रसिद्ध संतों का सान्निध्य भी मिलेगा। इसके साथ ही पूरे माह कई संस्थाओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फाल्गुन माह होने के कारण पूरे माह शहर में फागोत्सव की भी धूम रहेगी।
माह के प्रमुख आयोजन: 3 मार्च को सनातन धर्म संसद मानस भवन, 9 और 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन
मार्च माह की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस माह में कई तीज-त्योहार और महापुरुषों की जयंती रहेगी। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। शहर में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि पर शहर में 50 से अधिक स्थानों से शिवबारात निकलेगी, जिसमें श्रद्धालु बाराती बनकर थिरकेंगे। इसके साथ ही प्रमुख संतों का सान्निध्य भी मिलेगा। शहर में इन दिनों प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा केंद्रीय जेल में चल रही है, जो 5 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार भेल दशहरा मैदान में आचार्य सुधांशु के आध्यात्मिक प्रवचन भी 3 मार्च तक रहेंगे।
माह में यह त्योहार
-3 मार्च सीता अष्टमी
-6 मार्च विजया एकादशी
-8 मार्च प्रदोष, महाशिवरात्रि
-12 मार्च फुलरिया दूज
-17 मार्च होलाष्टक
-21 मार्च गोविंद द्वादशी
-24 मार्च होलिका दहन
-25 मार्च धुलेंडी
-27 मार्च भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा
-30 मार्च रंगपंचमी
-31 मार्च एकनाथ षष्ठी
-मार्च में प्रमुख जयंती पर्व
-5 मार्च दयानंद सरस्वती जयंती
-8 मार्च वैद्यनाथ जयंती
-12 मार्च रामकृष्ण परमहंस जयंती
-23 मार्च सरदार भगत सिंह जयंती
-25 मार्च चैतन्य महाप्रभु जयंती
-27 मार्च संत तुकाराम जयंती
इन संतों का सान्निध्य
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा केंद्रीय जेल में 5 मार्च तक
आचार्य सुधांशु के आध्यात्मिक प्रवचन भेल दशहरा मैदान में 3 मार्च तक