भोपाल

महिलाएं भी निकलीं तस्कर, बर्तन बेचते-बेचते कर रही थीं नशे का काला कारोबार

MD Drug: ऐसी 10 महिला तस्कर हैं जिनसे क्राइम ब्रांच ने डेढ़ क्विंटल गांजा पकड़ा है। इनमें से 6 महिला एक ही गिरोह में शामिल थीं। इनके पास से करीब 14 लाख का गांजा जब्त किया
less than 1 minute read
• •
Oct 15, 2024
MD Drug Case

MD Drug Case: नशे के कारोबार पर एक तरफ जहां लगाम लगाने के लिए पुलिस कड़े प्रयास की बात कर रही है तो वहीं नशे के इस काले कारोबार में अब महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।

क्राइम ब्रांच ने ही अब तक ऐसी कई महिला तस्कर को पकड़ा है। इनसे कुछ महिलाएं शादी के बाद अपने पतियों के साथ तो कुछ पति की मौत के बाद कारोबार में उतरी हैं।

इनमें ऐसी 10 महिला तस्कर हैं जिनसे क्राइम ब्रांच ने डेढ़ क्विंटल गांजा पकड़ा है। इनमें से 6 महिला एक ही गिरोह में शामिल थीं। इनके पास से करीब 14 लाख का गांजा जब्त किया था। वहीं अन्य महिला तस्करों से भी अच्छी खासी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

हबीबगंज के श्याम नगर से पकड़ी गई महिला से 3 किलो गांजा, गौतम नगर से पकड़ाई महिला से 3 किलो गांजा बरामद किया। मंगलवारा से पकड़ी गई दो महिलाओं से 3 लाख 30 हजार रुपए कीमत का 16 किलो गांजा बरामद किया गया।

Updated on:
15 Oct 2024 11:08 am
Published on:
15 Oct 2024 11:08 am